फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Teams reached the ashram to participate in the national competition

Sonebhadra News: राष्ट्रीय स्पर्धा में प्रतिभाग करने के लिए आश्रम पहुंची टीमें

Tue, 27 Dec 2022 10:17 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Dec 2022 10:17 PM IST
विज्ञापन
Teams reached the ashram to participate in the national competition
अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम से संबद्ध सेवा समर्पण संस्थान सेवाकुंज आश्रम कारीडांड चपकी में चल रहे खेलकूद एवं सांस्कृतिक महोत्सव के राष्ट्रीय स्तर की स्पर्धा में हिस्सा लेने टीमें आश्रम पहुंच गई हैं। खिलाड़ी अभ्यास वर्ग में जुट गए हैं। तीन दिन तक चलने वाले इस अभ्यास वर्ग में सभी खिलाड़ी तीरंदाजी सहित अन्य खेलकूद का अभ्यास करने में मशगूल हैं।
विज्ञापन

29 दिसंबर तक तीन दिनों तक चलने वाले अभ्यास वर्ग में मेघालय, असम, त्रिपुरा, गोवा, उत्तर प्रदेश और मणिपुर की टीमें पहुंच गई हैं। खिलाड़ियों ने मंगलवार से अभ्यास भी शुरू कर दिया। केंद्र प्रमुख कृष्ण गोपाल ने बताया कि तीन दिन तक स्टेडियम में खिलाड़ियों का अभ्यास वर्ग चलेगा। इसके बाद नेशनल लेवल की प्रतियोगिता शुरू होगी। बताया कि दो दिन तक जिला स्तरीय और प्रदेश स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता कराया गया। इसमें जो खिलाड़ी प्रथम स्थान हासिल किए हैं वह नेशनल लेवल में प्रतिभाग करेंगे। उन्होंने बताया कि 23वें खेलकूद एवं सांस्कृतिक महोत्सव में 29 राज्यों की टीमें प्रतिभाग करेंगी इसके साथ ही नेपाल देश की टीम भी प्रतिभाग करेंगी। शाम को सांस्कृतिक महोत्सव की प्रतियोगिता होगी।
विज्ञापन

आएंगे आरएसएस के सह सर कार्यवाह
सेवाकुंज आश्रम में शुरू होने वाले राष्ट्रीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक महोत्सव में कई दिग्गज शिरकत करेंगे। इसमें राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सह सर कार्यवाह रामदत्त चक्रधर भी शामिल होंगे। सेवा समर्पण संस्थान के प्रदेश संगठन मंत्री पंकज ने बताया कि कार्यक्रम में अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीराम खराड़ी, महामंत्री योगेश वापर, संगठन मंत्री अतुल जोग, भारतीय तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष अर्जुन मुंडा, केंद्र सरकार के प्रतिनिधि व मंत्री हरदीप सिंह पुरी, प्रदेश सरकार के खेल मंत्री गिरीश यादव, राज्य मंत्री समाज कल्याण संजीव सिंह गोंड आदि शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed