एनसीएल में दो दिवसीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता निरामया 2.0 का समापन हो गया। प्रतियोगिता के दूसरे दिन फाइनल मुकाबले में उत्कृष्ट प्रदर्शन व सर्वाधिक अंक 44 अंक हासिल टीम अंजू बॉबी जॉर्जर अव्वल रही। निरामया 2.0 के अंतर्गत बैडमिंटन, कैरम, लूडो, 50 मीटर दौड़, कबड्डी, रिले रेस, रस्साकशी, शॉटपुट, बैलेंस द ग्लास जैसे विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया था। प्रतियोगिता में देश की प्रमुख एथलीट के नामों पर गठित पांच टीमों अंजू बॉबी जॉर्ज, पीवी सिंधु, केएम बीना मोल, हीमा दास, पीटी उषा के माध्यम लगभग 45 प्रतिभागियों ने भाग लिया था। टीम अंजू बॉबी जॉर्ज ने विभिन्न स्पर्धाओं में निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 44 अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि टीम पीवी सिंधु ने 27 अंकों के साथ द्वितीय स्थान हासिल किया व टीम केएम बीना मोल ने 25 अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। समापन अवसर पर विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। ज्योत्सना महिला मंडल की पदाधिकारी एवं सदस्याें ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए ऐसे आयोजनों को महिलाओं के स्वास्थ्य, आत्मविश्वास एवं सशक्तीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण बताया।