फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Team alert to stop child marriage on Akshaya Tritiya

Sonebhadra News: अक्षय तृतीया पर बाल विवाह रोकने के लिए टीम अलर्ट

Sun, 05 May 2024 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2024 10:57 PM IST
विज्ञापन
Team alert to stop child marriage on Akshaya Tritiya
अक्षय तृतीया पर बाल विवाह को रोकने के लिए बाल संरक्षण टीम अलर्ट है। बाल विवाह रोकने के लिए विकास भवन स्थित चाईल्ड हेल्पलाइन यूनिट कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है।
विज्ञापन

जिले में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। बाल संरक्षण अधिकारी रोमी पाठक और गायत्री दुबे ने बताया कि 10 मई को अक्षय तृतीया है। इस दिन बड़ी संख्या में बाल विवाह होते हैं। अक्षय तृतीया को निगरानी में रखना आवश्यक है, ताकि जिले में कहीं भी बाल विवाह न हो। विवाह तभी करें जब लड़के की उम्र 21 साल और लड़की की उम्र 18 साल पूरी हो चुकी हो।
विज्ञापन

जिला बाल संरक्षण इकाई से ओआरडब्ल्यू शेषमणि दुबे ने बताया कि चालू वित्तीय वर्ष 2024-25 में अब तक जनपद में 12 बाल विवाह रोके गए हैं। बताया कि बाल विवाह प्रतिषेध अधिकारी के निर्देश में चाईल्ड हेल्पलाइन यूनिट कार्यालय विकास भवन लोढी मे बाल विवाह रोकथाम के लिए कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लाक स्तरीय नामित नोडल अधिकारी के माध्यम से क्षेत्र में निगरानी रखी जाएगी। बाल विवाह की जानकारी तत्काल दिए जाने की अपील की गई। इस मौके पर जिला बाल संरक्षण इकाई से आकांक्षा उपाध्याय, विपिन कुमार कनौजिया, चाईल्ड हेल्पलाइन यूनिट से नीलू यादव, बजरंग सिंह, धर्मवीर सिंह, थाना मानव तस्करी रोधी इकाई टीम से प्रभारी निरीक्षक रामजी यादव, धनंजय यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed