फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Teachers not interested in giving details on Manav Sampada Portal

मानव संपदा पोर्टल पर ब्योरा देने में रुचि नहीं ले रहे शिक्षक

Tue, 29 Jun 2021 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Teachers not interested in giving details on Manav Sampada Portal
जिले में एक जुलाई से परिषदीय विद्यालय खुल जाएंगे। जिले में तैनात करीब सात हजार शिक्षकों को निर्देश है कि वे मानव संपदा पोर्टल पर अपनी सेवा से जुड़ा ब्योरा समेत अवकाश आदि के बारे में ब्योरा दें लेकिन तमाम शिक्षकों ने अब तक पोर्टल पर ब्योरा नहीं दिया है। बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे अपने यहां के बचे हुए शिक्षकों से मानव संपदा पोर्टल पर ब्योरा देने के लिए निर्देशित करें। ऐसा नहीं होता है तो संबंधितों के खिलाफ विभागीय स्तर पर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

स्कूल शिक्षा निदेशक ने बेसिक शिक्षा विभाग को निर्देश दिया है कि अब सभी शिक्षकों की सेवा पुस्तिका समेत अन्य कार्यवृत्तियां मानव संपदा पोर्टल पर अपडेट कराएं। पिछले वर्ष से ही इस पर कार्य शुरू हो गया था लेकिन बीच में कोरोना संक्रमण काल शुरू हो जाने के नाते इस पर कार्य बंद सा हो गया था। इसका नतीजा है कि जिले में तैनात करीब सात हजार शिक्षकों में से करीब एक हजार शिक्षकों ने अब तक पोर्टल पर अपनी सेवाओं से संबंधित ब्योरा अपडेट नहीं किया है, जबकि स्कूल शिक्षा निदेशक विजय किरन आनंद का सख्त निर्देश है कि शिक्षकों की सभी गतिविधियां ऑनलाइन की जाएं। इसके लिए मानव संपदा पोर्टल बनाया गया है। इस पोर्टल पर सेवा पुस्तिका, अवकाश, शैक्षणिक गतिविधियां समेत अन्य गतिविधियों का ब्योरा अपडेट किया जाता रहे। उधर डीसी एमआईएस अरविंद पाठक ने बताया कि जिले में करीब सात हजार शिक्षक नियुक्त हैं। इसमें से ज्यादातर शिक्षकों ने पोर्टल पर ब्योरा अपडेट करा दिया है। कुछ ही शिक्षकों का ब्योरा अपडेट करना शेष रह गया है। उधर बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल ने कहा कि सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे शिक्षकों से मानव संपदा पोर्टल पर ब्योरा अपडेट कराएं। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही न की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed