फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Teachers get blossomed after getting appointment letter

नियुक्ति पत्र पाकर शिक्षकों के चेहरे खिले

Sat, 05 Dec 2020 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Dec 2020 11:47 PM IST
विज्ञापन
Teachers get blossomed after getting appointment letter
सोनभद्र। यूपी में 69 हजार शिक्षक भर्ती प्रक्रिया के दूसरे चरण में शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए 36560 सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र दिया। स्वामी हरसेवानंद पब्लिक स्कूल परिसर में आयोजित बेसिक शिक्षा परिषद सोनभद्र के चयनित 218 सहायक अध्यापकों को जन प्रतिनिधियों व प्रशासनिक अधिकारियों ने नियुक्ति पत्र दिया।
विज्ञापन

इस अवसर पर जन प्रतिनिधियों, अधिकारियों ने सरकार द्वारा सारी बाधाओं को दूर करते हुए सहायक अध्यापकों की नियुक्ति पत्र जारी कराने और जिले में चलायी जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं व विकास परक कार्यक्रमों पर विस्तार से प्रकाश डाला। डीएम ने परिषदीय स्कूलों में बेहतर शिक्षा की व्यवस्था कराने यानी स्कूल कायाकल्प के जरिए स्कूलों को सुसज्जित कर लॉकडाउन के दौरान ऑनलाइन क्लास चलाने की सराहना की। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के संक्रमण से बचते हुए बेसिक शिक्षा विभाग शासन की मंशा के अनुरूप परिषदीय स्कूलों की शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाएं। नियुक्ति पत्र पाकर सहायक अध्यापकों के चेहरे खिल गए। वितरण समारोह का शुभारंभ सांसद पकौड़ी लाल कोल, जिला पंचायत अध्यक्ष अमरेश पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे, अद एस जिलाध्यक्ष सत्यनारायण पटेल, विधायक ओबरा संजीव सिंह गोड़, डीएम एस. राजलिंगम, एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह, सीडीओ डॉ. अमित पाल शर्मा ने दीप प्रज्जवलित कर किया। इस दौरान जिला विकास अधिकारी राम बाबू त्रिपाठी, डायट प्राचार्य राम मनोहर, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल, खंड शिक्षा अधिकारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed