फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Teachers demand to restore inter-district transfer

अंतर्जनपदीय स्थानांतरण बहाल करने की शिक्षकों ने की मांग

Thu, 04 Feb 2021 06:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2021 06:32 PM IST
विज्ञापन
Teachers demand to restore inter-district transfer
कलेक्ट्रेट में प्रभार मंत्री को ज्ञापन देने पहुंचे प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारी। - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। गोपनीय आख्या का विरोध करते हुए और लंबित 22 सूत्री मांगों के समर्थन में प्राथमिक शिक्षक संघ ने बृहस्पतिवार को प्रभारी मंत्री सतीश चंद्र द्विवेदी को ज्ञापन सौंपा। इसी क्रम में जिला कार्यकारिणी व तमाम शिक्षकों ने कलेक्ट्रेट परिसर में उपस्थित होकर विरोध दर्ज कराते हुए मांग पत्र सौंपा।
विज्ञापन

संघ के प्रदेश संगठन मंत्री व जिलाध्यक्ष योगेश पांडेय ने 2008 के उपरांत वेतनमान 17140 व 18150 लागू करने, शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा प्रदान करने, 30 ईएल की सुविधा, आकांक्षी जिले में तैनात शिक्षकों का अंतर्जनपदीय स्थानांतरण बहाल करने की मांग रखी। टीईटी उत्तीर्ण शिक्षामित्रों का शिक्षक पद पर समायोजन करने के साथ ही संविलयन होने के पश्चात समाप्त प्रधानाध्यापक का पद बहाल करने का मुद्दा उठाया। 69,000 नवनियुक्त शिक्षकों का पूर्व की भांति दो सत्यापन के आधार पर वेतन भुगतान किए जाने और पुरानी पेंशन बहाल करने सहित अन्य मांगे पूरी करने की मांग गई। जयप्रकाश राय, रविन्द्र चौधरी, हिमांशु मिश्र, गरिमा सिंह, अंजू यादव, कुंजलता, पूजा मिश्रा, संगीता सिंह, गणेश पांडेय, मोहित लाम्बा, शशांक चतुर्वेदी, अशोक सिंह, ज्ञानेंद्र मिश्र, राजेश जायसवाल, राजेश द्विवेदी, दिलीप सिंह, अभिषेक मिश्र, नवीन गुप्ता, अमित चौबे, मनीष शर्मा, रविन्द्र सिंह, राजेन्द्र सिंह सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed