{"_id":"6816611c6f1ba7e8fc025574","slug":"teacher-suspended-for-sharing-post-related-to-pahalgam-attack-sonbhadra-news-c-194-1-son1001-127865-2025-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: पहलगाम में मृत अफसर को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी, पोस्ट साझा करने पर शिक्षिका निलंबित; BSA ने लिया एक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पहलगाम में मृत अफसर को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी, पोस्ट साझा करने पर शिक्षिका निलंबित; BSA ने लिया एक्शन
Sun, 04 May 2025 12:01 AM IST
वाराणसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 May 2025 12:01 AM IST
सार
Pahalgam Attack News: शिक्षिका की इस पोस्ट पर लोग काफी टिप्पणी कर रहे हैं। विशेष धर्म से संबंधित महिला के खिलाफ नाराजगी जताते हुए बीएसए ने उसे प्राथमिक विद्यालय रानीताली बैरियर विकास खंड चोपन से संबंद्ध कर दिया।
विज्ञापन
इसी पोस्ट पर की गई कार्रवाई।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत एक शिक्षिका को पहलगाम आतंकी हमले से जुड़े एक विवादास्पद पोस्ट को शेयर करना भारी पड़ गया है। बीएसए ने उसे निलंबित कर दिया है। मामले की जांच म्योरपुर के बीईओ को सौंपी गई है।
विज्ञापन
चोपन ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय मालोघाट में कार्यरत सहायक अध्यापिका जेबा अफरोज ने अपने फेसबुक पर पहलगाम आतंकी हमले के संबंध में एक पोस्ट साझा किया है।
विज्ञापन
इस पोस्ट में हमले में मारे गए सैन्य अधिकारी को लेकर आपत्तिजनक बातें लिखी गई थीं। शिक्षिका ने इस पर कड़ा एतराज जताते हुए उसे अपनी आईडी से साझा किया था। इसे शिक्षिका की टिप्पणी बताकर कुछ लोगाें ने बीएसए से शिकायत की थी।
विज्ञापन
कुछ अन्य पोस्ट का भी जिक्र किया गया था। इसका संज्ञान लेते हुए बीएसए ने सहायक अध्यापिका जेबा अफरोज के इस कृत्य को उत्तर प्रदेश सरकारी सेवक आचरण नियमावली के नियमों के विपरीत और शिक्षक गरिमा के प्रतिकूल माना।
शिक्षिका को शुक्रवार की शाम निलंबित करते हुए प्राथमिक विद्यालय रानीताली बैरियर विकास खंड चोपन से संबंद्ध कर दिया। बीएसए मुकुल आनंद पांडेय ने बताया कि प्रकरण की जांच के लिए बीईओ म्योरपुर को नामित किया गया है। उनकी रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।