फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Teacher scuffles with assistant engineer of Anpara project

अनपरा परियोजना के सहायक अभियंता को शिक्षक ने चप्पलो से पीटा,हड़कम्प

Mon, 12 Oct 2020 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Teacher scuffles with assistant engineer of Anpara project
अनपरा। अनपरा तापीय परियोजना आवासीय परिसर स्थित औराडॉड़ प्राथमिक विद्यालय में रह रहे एक शिक्षक ने सोमवार को बिजली काटने से आक्रोशित होकर परियोजना के सहायक अभियंता व लाइन मैन पिटाई की। इससे परियोजना के अभियंताओं में आक्रोश है। पुलिस ने बीच-बचाव कर शिक्षक व उसके दोनों पुत्रों को पुलिस साथ ले गई।
विज्ञापन

अनपरा तापीय परियोजना के सहायक अभियंता अनिल यादव ने अनपरा थाने में दी गई अर्जी में कहा है कि औराडॉड़ प्राथमिक विद्यालय में अवैध तरीके से रह रहे शिक्षक के आवास की बिजली विच्छेदित कर दी गयी थी। इसी से आक्रोशित होकर जब वह अनपरा परियोजना के द्वार पर बिजली के खम्भे पर लगे बल्बों को बदलवा रहे थे तो शिक्षक ने गाली-गलौज की और लाइन न जोड़ने पर जान से मारने की धमकी दी। जब इसका विरोध जब संविदा लाइनमैन हलील ने किया तो शिक्षक ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और उसका मोबाइल व जेब में रखे पैसे को छीन लिया। जब वह बीच-बचाव करने लगे तो शिक्षक व उनके दो पुत्रों ने चप्पल व लातों घूसों से पिटाई कर दी गयी। घटना से आक्रोशित जेई संगठन के दर्जनों पदाधिकारी मौके पर पहुंच गए। घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पिता व दोनो पुत्रों को हिरासत में लेकर थाने ले आई। अनपरा थाना प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने कहा कि सहायक अभियंता की शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed