फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Teacher returning home from school dies in road accident

Sonebhadra News: स्कूल से घर लौट रहे शिक्षक की सड़क हादसे में मौत

Thu, 17 Aug 2023 09:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Aug 2023 09:37 PM IST
विज्ञापन
Teacher returning home from school dies in road accident
चोपन (सोनभद्र) । वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर तेलगुड़वा के समीप बृहस्पतिवार की शाम सड़क हादसे में शिक्षक की मौत हो गई। स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौटते समय अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। पुलिस शव कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

चंदौली जिले की चकिया कोतवाली अंतर्गत हिनौती शिकारगंज निवासी राजकुमार यादव (50) यहां कोन थाना अंतर्गत डामरकोन विद्यालय में अध्यापक के रुप में तैनात थे। वह ओबरा में रहते थे। यहीं से रोजाना बाइक से आते-जाते थे। बृहस्पतिवार को दोपहर बाद स्कूल से लौटते समय तेलगुड़वा और डाला चढ़ाई के बीच किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को चपेट में ले लिया। हादसे में वह घायल होकर के सड़क पर गिर गए। राहगीरों ने उन्हें चोपन सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। चोपन अस्पताल के बाहर काफी देर तक शिक्षक का शव स्ट्रेचर पर ही पड़ा रहा। उन्हें अस्पताल पहुंचाने के बाद राहगीर चले गए थे। कोई अन्य पहचानने वाला नहीं था। अस्पताल से मिली सूचना पर पहुंचे डाला चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान कराई और परिवार वालों को सूचना दी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed