उरमौरा स्थित डायट में नव चयनित शिक्षको को संबोधित करते बीएसए डॉ गोरखनाथ पटेल।
- फोटो : SONBHADRA
Link Copied
सोनभद्र। प्रदेश में 69 हजार शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया के दूसरे चरण में जिले में 261 शिक्षकों की नियुक्ति के लिए बुधवार को काउंसिलिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। डायट परिसर स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय परिसर में बुधवार को 194 अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग हुई। बृहस्पतिवार व शुक्रवार को भी काउंसिलिंग की प्रक्रिया जारी रहेगी।
विज्ञापन
बीएसए डा. गोरखनाथ पटेल ने बताया कि 69 हजार शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया के तहत जिले को 444 शिक्षकों की नियुक्ति के लिए आवंटन किया गया है। प्रथम चरण में पिछले दिनों 183 शिक्षकों की काउंसिलिंग के बाद जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में नियुक्ति पत्र बांटे गए थे। दूसरे चरण में 261 शिक्षकों की नियुक्ति के लिए बुधवार को काउंसिलिंग शुरू की गई। इन 261 शिक्षकों में से 134 महिला व 127 पुरुष अभ्यर्थी शामिल हैं। बुधवार को डायट परिसर स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका परिसर में काउंसिलिंग शुरू की गई। काउंसिलिंग के लिए चार काउंटर बनाए गए हैं। प्रत्येक काउंटर पर खंड शिक्षा अधिकारी की मौजूदगी में काउंसिलिंग की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। पहले दिन बुधवार को 194 अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग हुई। अन्य अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग की प्रक्रिया बृहस्पतिवार व शुक्रवार को पूरी की जाएगी। बीएसए के मुताबिक डायट के प्राचार्य नियुक्ति कमेटी के अध्यक्ष और बीएसएस सदस्य सचिव होते हैं। काउंसिलिंग की प्रक्रिया उनकी मौजूदगी में पूरी की गई। पांच दिसंबर को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित एनआईसी व चुर्क स्थित हरसेवानंद विद्यालय में जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में नियुक्ति पत्र वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।