{"_id":"6027f85e8ebc3ee8f4298848","slug":"teacher-molested-in-sonbhadra-headmaster-suspended","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनभद्र में शिक्षिका से छेड़खानी, बीएसए ने प्रभारी प्रधानाध्यापक को किया निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्र में शिक्षिका से छेड़खानी, बीएसए ने प्रभारी प्रधानाध्यापक को किया निलंबित
Sat, 13 Feb 2021 09:33 PM IST
स्वाधीन तिवारी
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Sat, 13 Feb 2021 09:33 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र में कोन थाना क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल में तैनात शिक्षिका ने उसी स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक पर छेड़खानी का आरोप लगाते हुए शनिवार को थाने में तहरीर दी है। उसने खंड शिक्षा अधिकारी को भी मामले से अवगत कराया। ऐसे में उन्होने मामले की जांच कर आख्या जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को दी और बीएसए ने आरोपी शिक्षक को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
चोपन ब्लॉक एक परिषदीय प्राथमिक विद्यालय में तैनात शिक्षिका ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि जिस स्कूल में वह तैनात हैं उसी स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक ने छेड़खानी की है। यह मामला उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को भी बताया।
विज्ञापन
बीएसए डॉ. गोरखनाथ पटेल ने बताया कि फोन से मिली जानकारी के बाद खंड शिक्षा अधिकारी को प्रारंभिक जांच के लिए भेजा गया। उन्होने जांच करके आख्या दी है। उसी आख्या के आधार पर आरोपी शिक्षक मनोज कुमार को निलंबित कर दिया गया है। उधर, प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि मामला देर शाम संज्ञान मे आया है जांच की जा रही है कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन