फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Teacher missing after leaving home to go to college

Sonebhadra News: घर से कॉलेज जाने के लिए निकली शिक्षिका लापता

Fri, 24 Jan 2025 11:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
Teacher missing after leaving home to go to college
अनपरा (सोनभद्र)। नगर के औड़ी मोड़ पर नेहरु चौक के समीप रह रही निजी इंटर कॉलेज की शिक्षिका बृहस्पतिवार को लापता हो गई। वह सुबह स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन उसके बाद से पता नहीं है। काफी तलाश के बाद भी पता न चलने पर पति ने पुलिस को तहरीर दी है। पति भी दूसरे कॉलेज में शिक्षक है। दोनों की चार माह पहले ही शादी हुई थी।
विज्ञापन

कुलडोमरी गांव के एक शिक्षक अनपरा नगर पंचायत के औड़ीमोड़ आदर्शनगर के गोकुलधाम में परिवार के साथ रहते हैं। वह एक इंटर कॉलेज में शिक्षक हैं। उनकी पत्नी दूसरे इंटर कॉलेज में पढ़ाती हैं। पिछले साल नवंबर में दोनों की शादी हुई थी। शिक्षिका अनपरा की रहने वाली है। बृहस्पतिवार की सुबह दंपती स्कूल जाने के लिए घर से निकले। पति के मुताबिक पत्नी को औड़ीमोड़ के नेहरू चौक पर छोड़कर अपने विद्यालय चले गए। वहां से उनकी पत्नी जीप से कॉलेज चली गई। कुछ घंटों बाद साली ने फोन कर बताया कि दीदी का फोन नहीं लग रहा है। बाद में फोन स्विच ऑफ हो गया। कॉलेज में फोन करने पर पता चला कि उनकी पत्नी विद्यालय पहुंची नहीं पहुंची है। काफी खोजबीन के बाद भी पता नहीं चलने पर देर शाम अनपरा पुलिस को सूचना दी गई। इस मामले में अनपरा थाना प्रभारी शिव प्रताप वर्मा ने बताया कि मौखिक सूचना मिली है। तहरीर के लिए महिला के पति को बुलाया है। जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed