{"_id":"62ab710df745cf1af526517b","slug":"tatanagar-jammutvi-train-will-run-again-from-july-1-three-days-in-a-week-sonbhadra-news-vns6592695198","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक जुलाई से फिर से चलेगी टाटानगर-जम्मूतवी ट्रेन, एक सप्ताह में तीन दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक जुलाई से फिर से चलेगी टाटानगर-जम्मूतवी ट्रेन, एक सप्ताह में तीन दिन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टाटानगर से जम्मूतवी साप्ताहिक ट्रेन का एक जुलाई से संचालन शुरू होगा। दक्षिण-पूर्व रेलवे जोन ने बुधवार को रेणुकूट रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली गाड़ी संख्या 18101/18102 टाटानगर-जम्मूतवी ट्रेन को एक जुलाई से बहाली का आदेश जारी कर दिया है। अब इसे साप्ताहिक की जगह सप्ताह में तीन दिन चलाने का निर्णय लिया गया है।
क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति के सदस्य एसके गौतम ने बताया कि कोरोना संक्रमण के कारण मार्च 2020 से बंद चल रही ट्रेन अब सप्ताह में तीन दिन चला करेगी। टाटानगर से 21 कोच की ट्रेन बुधवार, शुक्रवार और रविवार को खुलेगी जबकि जम्मूतवी से सोमवार, बुधवार और शनिवार को ट्रेन की रवानगी होगी। ट्रेन का संचालन शुरू होने से झारखंड, उत्तरप्रदेश, दिल्ली, हरियाणा व पंजाब राज्यों में स्थित 55 स्टेशन के यात्रियों को आवागमन में सहूलियत होगी। इससे ऊर्जांचल स्थित सिंगरौली, शक्तिनगर, अनपरा सहित जनपदवासियों के लिए भी मां वैष्णो का दर्शन सहज हो जाएगा। साथ ही विंध्याचल धाम व अमृतशर स्थित स्वर्ण मंदिर पहुंचना भी आसान होगा। उन्होंने बताया कि टाटानगर-जम्मूतवी के साथ ही संबलपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस का संचालन भी जगन्नाथपुरी तक कराये जाने की पूरी कोशिश की जाएगी। ट्रेन का संचालन शुरू होने से रेल सुविधा की गंभीर किल्लत झेल रहे नागरिकों ने चुनार-बरवाडीह पैसेंजर का भी संचालन तत्काल शुरू कराये जाने की मांग की है।