{"_id":"6931e87932060babd20efb43","slug":"target-of-investment-of-20-thousand-crores-in-sonbhadra-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-138323-2025-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: सोनभद्र में 20 हजार करोड़ के निवेश का लक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: सोनभद्र में 20 हजार करोड़ के निवेश का लक्ष्य
विज्ञापन
सोनभद्र। इसी महीने संभावित योगी सरकार की ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी-5 की तैयारियां शुरू हो गई है। इसमें सोनभद्र में 20 हजार करोड़ निवेश का लक्ष्य रखा गया है। निवेशकों से संपर्क कर इसकी औपचारिकताएं पूरी करने की कवायद की जा रही है। बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में इसकी समीक्षा की गई।
बैठक में डीएम बद्रीनाथ सिंह ने निर्देश दिया कि शासन से निर्धारित 20 हजार करोड़ रुपये के लक्ष्य के अनुरूप सभी विभाग समयबद्ध कार्य सुनिश्चित करें। प्रदेश को 1 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था बनाने के उद्देश्य से निवेश प्रोत्साहन और परियोजनाओं के त्वरित क्रियान्वयन के लिए दिसंबर में ही ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी 5.0 का आयोजन प्रस्तावित है।
इसके लिए विभागवार और जनपदवार लक्ष्य निर्धारित किए गए हैं, जिनकी पूर्ति सख्ती से सुनिश्चित की जाएगी। बैठक में बीते वर्षों में हुई प्रगति की समीक्षा करते हुए डीएम ने संबंधित विभागों के अधिकारियों से कहा कि सभी लंबित कार्यों को तय समय सीमा में पूरा कराया जाए। लापरवाही पाए जाने पर जिम्मेदारी तय की जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने विभागों के बीच समन्वय बनाने और निवेश से जुड़े प्रस्तावों का शीघ्र निस्तारित करने के निर्देश दिए। इस दौरान उपायुक्त उद्योग विनोद कुमार चौधरी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अजय मिश्र, उद्यमी मित्र नितिन प्रकाश आदि उपस्थित रहे।