फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Target of 130 million tonnes of coal production and dispatch

130 मिलियन टन कोल उत्पादन व प्रेषण का लक्ष्य

Fri, 22 Jan 2021 08:17 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jan 2021 08:17 PM IST
विज्ञापन
Target of 130 million tonnes of coal production and dispatch
शक्तिनगर। कोल इंडिया लिमिटेड के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक प्रमोद अग्रवाल ने शुक्रवार को एनसीएल में आयोजित दो दिवसीय इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन ओपेन कास्ट माइनिंग टेक्नोलॉजी एंड सस्टेनिबिलिटी आइकॉम्स 2021 का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन किया।
विज्ञापन

पहले दिन प्रतिष्ठित खनन पेशेवर, तकनीकी विशेषज्ञ, शिक्षाविद, वैज्ञानिकों, शोधकर्ताओं और विद्यार्थियों ने देश की गतिशील अर्थव्यवस्था के अनुरूप कोयला क्षेत्र को नई दिशा देने के लिए चिंतन-मंथन किया। कोल इंडिया के प्रबंध निदेशक प्रमोद अग्रवाल ने उत्पादन, उत्पादकता और वित्तीय लाभ के साथ ही पर्यावरण संतुलन पर चर्चा की। एनसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक प्रभात कुमार सिन्हा ने कहा कि आइकॉम्स ओपेन कास्ट कोयला खनन में आधुनिकतम वैश्विक तकनीकियों, नवाचारों और अनुसन्धानों को साझा करने के लिए एक मंच प्रदान करता है। सिन्हा ने कहा कि एनसीएल कोयले के क्षेत्र में देश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में पर्यावरण अनुकूल माध्यमों से वर्ष 2023-24 तक 130 मिलियन टन कोयला उत्पादन और प्रेषण करेगी। इसके लिए संरचनाओं के नवीनीकरण एवं विकास पर करीब 7000 करोड़ खर्च किए जाएंगे। निदेशक (कार्मिक) बिमलेंदु कुमार, निदेशक (तकनीकी/ संचालन) डॉ. अनिंद्य सिन्हा, निदेशक(वित्त) राम नारायण दुबे, निदेशक(तकनीकी/ परियोजना एवं योजना) एसएस सिन्हा, जेसीसी सदस्य बीएमएस पीके सिंह, सीएमओएआई से सर्वेश सिंह, एनसीएल के पूर्व महाप्रबंधक, मुख्यालय के विभागाध्यक्ष, क्षेत्रीय महाप्रबंधक, आईआईटी बीएचयू से प्रो. पीयूष राय एवं उनकी टीम मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed