फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   tanker overturned uncontrollably on Renukut Anpara road people fill diesel in sonbhadra

हद है: टैंकर पलटते ही डीजल भरने के लिए उमड़े लोग, कोई बाल्टी तो कोई डिब्बे में भरकर ले गया

Wed, 17 Jul 2024 10:45 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 17 Jul 2024 10:45 AM IST
सार

रेणुकूट-अनपरा मार्ग पर तुर्रा चौराहे के पास बुधवार की सुबह डीजल भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। इसकी सूचना मिलते ही चौराहे के आसपास के लोग बाल्टी और डिब्बा लेकर डीजल भरने के लिए लोग पहुंच गए। 

विज्ञापन
tanker overturned uncontrollably on Renukut Anpara road people fill diesel in sonbhadra
बाल्टी लेकर डीजल भरने पहुंचे लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनभद्र जिले के पिपरी थाना क्षेत्र में तुर्रा चौराहे के आगे नौकोठिया मोड़ के समीप बुधवार की भोर में एक डीजल लदा टैंकर पलट गया। उसमें भरा हजारों लीटर डीजल सड़क पर बह गया। इस दौरान डीजल लदे वाहन के पलटने की खबर पाकर पहुंचे तमाम लोग बाल्टी-डिब्बा लेकर डीजल भरने लगे। घटना की सूचना पाकर पहुंचे पेट्रोल पंप मालिक ने क्रेन की सहायता से टैंकर को खड़ा करवा दिया। 

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
अनपरा क्षेत्र के बासी में स्थित पेट्रोल पंप का टैंकर पीडीडीयूनगर से डीजल लेकर बासी जा रहा था। ट्रक चालक बभनी के सतबहनी निवासी जवाहर (40) ने बताया कि बुधवार की भोर में लगभग 4 बजे जब वह तुर्रा चौराहे से आगे बढ़ा तो टैंकर का ब्रेक अचानक काम करना बंद कर दिया। इस दौरान अचानक सामने से और पीछे से वाहन आने पर उसने जब वाहन को बाईं ओर किया तो वह सीधा पहाड़ी में टकराकर पलट गया। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में ट्रक ड्राइवर जवाहर के अलावा उस पर तैनात दूसरे चालक राकेश यादव पुत्र दीनबंधु निवासी पड़री थाना म्योरपुर को भी चोटें आईं। हादसे की सूचना पाकर पुलिस ने घायलों को हिंडालको चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां दोनों का इलाज चल रहा है। 

उधर, टैंकर पलटने की सूचना जब चौराहे तक पहुंची तो बड़ी संख्या में लोग बाल्टी, डिब्बा लेकर टैंकर से गिर रहे डीजल को भरने पहुंच गए। इस दौरान टैंकर से बड़ी मात्रा में डीजल सड़क पर भी बहने लगा, जिससे यहां से आने-जाने वाहन भी फिसलने लगे। कई दो पहिया वाहन तो गिर भी गए, जिससे उन्हें हल्की चोटें भी आईं। हादसे की सूचना पाकर पहुंचे पेट्रोल पंप मालिक व कर्मियों ने क्रेन की सहायता से टैंकर को खड़ा कराया। सड़क पर गिरे डीजल पर मिट्टी डाला गया तब आवागमन सुचारू हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed