{"_id":"6794f27a9e23413a9f051a2f","slug":"tanker-overturned-on-road-people-gathered-with-buckets-and-gallons-to-fill-diesel-in-sonbhadra-2025-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonbhadra News: बेकाबू होकर डीजल से भरा टैंकर सड़क पर पलटा, बाल्टी-गैलर लेकर दौड़े लोग; पुलिस ने भगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonbhadra News: बेकाबू होकर डीजल से भरा टैंकर सड़क पर पलटा, बाल्टी-गैलर लेकर दौड़े लोग; पुलिस ने भगाया
Sat, 25 Jan 2025 07:53 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
Published by: प्रगति चंद
Updated Sat, 25 Jan 2025 07:53 PM IST
सार
Sonbhadra News: सोनभद्र जिले के म्योरपुर थाना क्षेत्र के रासपहरी गांव में डीजल से भरा टैंकर अचानक पलट गया। इस दौरान डीजल लूटने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन
टैंकर पलटा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सोनभद्र जिले के म्योरपुर थाना क्षेत्र के रासपहरी गांव में शनिवार को डीजल लदा टैंकर पलट गया। टैंकर से डीजल लेने के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। बाल्टी-गैलन लेकर लोग डीजल भरने में जुटे रहे।
विज्ञापन
यह है मामला
पीडीडीयूनगर से डीजल लेकर टैंकर ओडिशा जा रहा था। रासपहरी गांव के पास अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। टैंकर में भरा डीजल सड़क पर बहने लगा। यह देखते ही ग्रामीण बाल्टी, गैलन लेकर डीजल भरने के लिए दौड़ पड़े।
विज्ञापन
काफी देर तक लोग डीजल भरते रहे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को भगाया और क्रेन बुलाकर टैंकर को सीधा कराया। तब तक काफी मात्रा में डीजल बह चुका था। प्रभारी निरीक्षक हेमंत सिंह ने बताया कि टैंकर मालिक को घटना की सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन