{"_id":"5ece99148ebc3e908e027401","slug":"take-development-work-after-taking-care-of-social-distance-sonbhadra-news-vns52701037","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामाजिक दूरी का ख्याल रखते हुए कराएं विकास कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामाजिक दूरी का ख्याल रखते हुए कराएं विकास कार्य
विज्ञापन
सोनभद्र। जिलाधिकारी एस. राजलिंगम ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक किया। इसमें उन्होंने निर्देश दिया कि मनरेगा, शौचालय, एक गांव-एक बाग, स्कूल कायाकल्प के साथ ही कोरोना संक्रमण के बचाव से संबंधित सभी कारगर कदम उठाये जायें। सामाजिक दूरी बनाये रखते हुए निगरानी समिति के माध्यम से सभी आवश्यक फीडबैक नियमित रूप से प्राप्त किया जाय। हर हाल में कोरोना के संक्रमण को रोकने व नियमित विकास पर विशेष ध्यान दिया जाय।
डीएम ने कहा कि मनरेगा के माध्यम से स्थानीय लोगों को ज्यादा से ज्यादा स्थानीय स्तर पर रोजगार मुहैया कराया जाय। स्वच्छ भारत मिशन के तहत सभी पात्रों का शत-प्रतिशत स्वच्छ शौचालय बनवाया जाय। आगामी बरसात के मौसम में पौधरोपण योजना को एक गांव-एक बाग के रूप में फलदार ऊंचे के कद के पौधों को रोपित किया जाय, ताकि स्थानीय स्तर पर छाया के साथ ही नागरिकों को फल भी आगामी वर्षों में मिल सके।
उन्होंने स्कूल कायाकल्प की समीक्षा करते हुए जिले के सभी परिषदीय स्कूलों का जीर्णोद्धार कर प्रथम श्रेणी में स्कूलों में लाने की नसीहत सम्बन्धितों को दी। मौके पर मौजूद सीडीओ अजय कुमार द्विवेदी, एडीएम योगेन्द्र बहादुर सिंह सहित अन्य संबंधितों ने जिले में कराये जाने वाले कार्यों व कोरोना के संक्रमण से बचाव सम्बन्धी उठाये गये कदमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान डीएफओ संजीव कुमार सिंह, एसडीएम सदर यमुनाधर चौहान, डीडीओ रामबाबू त्रिपाठी, डीसी मनरेगा टीबी सिंह, डीपीआरओ आरके भारती, बीएसए डॉ. गोरखनाथ पटेल, खान अधिकारी मोहम्मद महबूब मौजूद रहे।