फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Take concrete steps to materialize the works - DM

कार्यों को मूर्त रूप देने के लिए ठोस कदम उठायें- डीएम

Thu, 08 Apr 2021 11:10 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Apr 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
Take concrete steps to materialize the works - DM
सोनभद्र। जिले में विकास परक, जन कल्याणकारी योजनाओं एवं लाभार्थीपरक कार्यक्रमों को समयबद्ध तरीके से पूरी पारदर्शिता और गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए। कार्यदायी संस्थाओं पर शिथिल नियंत्रण रखने वाले वरिष्ठ अधिकारी कार्यों को मूर्त रूप देने के लिए ठोस कदम उठाएं। उक्त निर्देश डीएम अभिषेक सिंह ने बृहस्पतिवार को विकास कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए संबंधितों को दिए। जिलाधिकारी ने विकास कार्यों, लाभार्थीपरक और जन कल्याणकारी योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की। कहा कि किसी भी विभाग का कार्य करने में संबंधित विभाग की वजह से कार्य बाधित हो रहा हों, तो आपसी समन्वय स्थापित करते हुए कार्य को पूरा किया जाय। कहा कि आईजीआरएस, मुख्य मंत्री शिकायती पोर्टल, जन शिकायती आदि का निस्तारण ससमय गुणवत्ता पूर्वक किया जाए। समीक्षा बैठक में सामाजिक पेंशन, निराश्रित गौवंशों को गोवंश आश्रय स्थल में ले जाने व उनकी बेहतर देख-भाल, पशुओं की टैंगिंग व्यवस्था, पारदर्शी किसान सेवा योजना योजना, आयुष्मान भारत, प्रधान मंत्री किसान सम्मान योजना, सुपोषण योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्य मंत्री आवास योजना, सरकारी भवन, पुल/रपटा, सड़क, आर0सी0सी0 निर्माण कार्य, स्कूलों का निर्माण, स्कूल कायाकल्प, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना आदि की बारी-बारी से समीक्षा करते हुए लक्ष्य को पूरा करने के निर्देश संबंधितों को दिए। मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अमित पाल शर्मा, प्रभागीय वनाधिकारी संजीव कुमार सिंह, डीडीओ रामबाबू त्रिपाठी, अपर श्रमायुक्त सरजूराम, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी ओ.पी यादव, मीडिया के नेसार अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed