फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Tajias are being prepared from jute sacks and twine

Sonebhadra News: जूट के बोरे और सुतली से तैयार किए जा रहे ताजिए

Fri, 04 Jul 2025 11:16 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jul 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
Tajias are being prepared from jute sacks and twine
सोनभद्र। मुहर्रम के लिए जिले में ताजिए जोर-शोर से बनाए जा रहे हैं। इस बार जूट के बोरे और सुतली से आकर्षक ताजिए तैयार किए जा रहे हैं। रॉबर्ट्सगंज में नवजवान वारसी कमेटी की ओर से इस बार विशेष ताजिया तैयार किया जा रहा है, जो लोगों के आकर्षण का केंद्र बनेगा।
विज्ञापन

कमेटी अध्यक्ष रिज़वान वारसी ने बताया कि इस बार ताजिया पारंपरिक ढंग से जूट के बोरे और सुतली की सहायता से तैयार किया जा रहा है। निर्माण कार्य में एक माह से अधिक समय लग रहा है। इस ताजिया में 40 मीटर जूट बोरा, 20 किलो फेविकोल, चार बंडल थर्मोकोल, पेंट और अन्य सजावटी सामग्री का इस्तेमाल किया गया है। यह ताजिया आगामी 5 जुलाई की रात आठ बजे आरटीएस क्लब के पीछे स्थित वारसी कटरा इमाम चौक पर स्थापित किया जाएगा। ताजिया निर्माण में साजिद खान वारसी, फिरोज वारसी, रेहान वारसी, फिरोज बाबा, सलमान अंसारी, शेरू अंसारी, अनस अहमद, गुड्डा, नसरुद्दीन वारसी, हमजा वारसी, साद वारसी और हम्द वारसी सहित अन्य सदस्यों का योगदान रहा है। इधर, रॉबर्ट्सगंज ब्लॉक के बछौधा नई बाजार में ताजियादार हिफाजत अली की अगुवाई में मक्का-मदीना के गुंबद की आकृति वाला ताजिया बनाया जा रहा है। हिफाजत अली ने बताया कि जिला प्रशासन के निर्देश के अनुसार 10 फीट ऊंचा ताजिया बनाया जा रहा है। इसके निर्माण में वाजिद अहमद, आलिम अहमद, तौकीर अहमद समेत अन्य लोग लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed