फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Syus workers burnt effigies of the Centre

सयुस कार्यकर्ताओं ने केंद्र का पुतला फूंका

Mon, 15 Feb 2016 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो सोनभद्र Updated Mon, 15 Feb 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
Syus workers burnt effigies of the Centre
केंद्र सरकार की ओर से पिछले हफ्ते जीवन रक्षक एवं अन्य जरूरी दवाओं को महंगा करने पर सोमवार को समाजवादी युवजन सभा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया और राबर्ट्सगंज के महिला थाने के पास केंद्र सरकार का पुतला फूंका।
विज्ञापन



इस मौके पर सयुस के प्रदेश सचिव राजकिशोर सिंह ने कहा कि जिंदगी बचाने वाली दवाओं का काम भी मोदी राज में सिर चढ़कर बोल रहा है।


राजकिशोर ने कहा कि हैरानी की बात यह है कि जिन दवाओं की कीमत बेहद सस्ती होनी चाहिए, उनमें भी लगातार इजाफा हो रहा है। कहा कि अभी पिछले हफ्ते 74 दवाओं पर आयात शुल्क में छूट खत्म करने का फैसला किया गया है।
विज्ञापन



इसमें जीवन रक्षक दवाओं के साथ-साथ कैंसर और डायबटीज की दवाएं भी शामिल हैं। ऐसे कुत्सित प्रयास की निंदा करते हुए कहा कि सयुस कार्यकर्ता इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेंगे। इसके लिए चाहे जितना बड़ा आंदोलन अथवा संघर्ष क्यों न करना पड़े किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



इरफान खान और विराट पाठक ने कहा कि जीवन रक्षक दवाओं में हुई वृद्धि को केंद्र सरकार वापस ले, अन्यथा इसके विरुद्ध सयुस कार्यकर्ता आंदोलन चलाएंगे। प्रदर्शन करने वालों में मनीष राय, पियूष सिंह, रत्नेश केशरी, गुरुविंद सिंह, अंकित सिंह, ओमप्रकाश सिंह, शिवम केशरी, उत्कर्ष पांडेय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed