फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Suvidha and Sunita pair top in carrom

कैरम में सुविधा और सुनीता की जोड़ी अव्वल

Tue, 26 Jul 2022 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jul 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Suvidha and Sunita pair top in carrom
प्रतियोगिता में शतरंज खेलती महिलाएं। - फोटो : SONBHADRA
रेणुसागर पावर डिविजन स्थित रेनुपावर कर्मचारी मनोरंजनालय में संस्थान के अध्यक्ष केपी यादव के निर्देशन में वार्षिक इंडोर खेलकूद प्रतियोगिता हुई। कैरम, टेबल-टेनिस और शतरंज सहित अन्य खेलों में कर्मचारियों ने प्रतिभा दिखाई।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि अनुरक्षण हेड संजय सिंह और कर्मचारी संबंध प्रमुख सुरेश ढोले ने किया। मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि संस्थान कर्मचारियों के साथ-साथ उनके परिवारजनों के चतुर्मुखी विकास के लिए सदैव तत्पर है। उन्होंने कहा कि सभी महिलाएं इसे खेल की भावना से खेलें और आनंद लें। प्रतियोगिता के दौरान ग्रुप ए की सुविधा तिवारी व सुुनीता योगी ने कैरम डबल प्रतियोगिता में जीत हासिल की। वहीं ग्रुप बी में गायंती देवी व पूनम राय ने बाजी मारी। टेबल टेनिस में ग्रुप बी की संतोष सिंह व संतोष डिडोनिया ने परचम लहराया। निर्णायक की भूमिका में अरविंद राय व दारा सिंह रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में गोपाल मुखर्जी का सराहनीय सहयोग रहा ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed