फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Suspicious death of youth in Gujarat, dead body reached home

गुजरात में मजदूरी कर रहे युवक की संदिग्ध हाल में मौत, घर पहुंचा शव

Mon, 21 Mar 2022 07:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2022 07:27 PM IST
विज्ञापन
Suspicious death of youth in Gujarat, dead body reached home
काम की तलाश में गुजरात गए हीराचक गांव निवासी युवक की वहां संदिग्ध हाल में मौत हो गई। सोमवार की सुबह उसका शव गुजरात के जामनगर से गांव पहुंचा। शव देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

विंढमगंज थाना क्षेत्र के हीराचक गांव निवासी अंगुल कुमार (28) पुत्र उदय भुइयां करीब तीन माह पहले गांव के कुछ युवकों के साथ काम की तलाश में गुजरात गया था। वहां जामनगर में वह मजदूरी कर रहा था। 18 मार्च को होली के दिन छुट्टी पर सभी मजदूर अपने कमरे में मौजूद थे। इसी दौरान किसी बात पर उनके बीच आपस में मारपीट शुरू हो गई। चोट लगने से अंगुल की मौत हो गई। सोमवार को सुबह हीराचक गांव में शव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक चार भाइयों में दूसरे नंबर पर था। युवक की मौत के बाद उसके दो बेटे सहित पत्नी के पालन पोषण को लेकर परिजन चिंतित हैं। समाचार लिखे जाने तक परिवार के लोगों की ओर से कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed