फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Suspicious death of SI posted in Azamgarh he came come to take goods from rented house in Robertsganj sonebhadra

आजमगढ़ में तैनात एसआई की सोनभद्र में संदिग्ध हाल में मौत, किराए के मकान से सामान ले जाने आए थे

Thu, 08 Jul 2021 09:18 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 08 Jul 2021 09:18 PM IST
सार

प्रतापगढ़ के निवासी एसआई दिनेश यादव (40) की कुछ वर्षों पहले तक सोनभद्र में तैनाती थी। वर्तमान में वह कप्तानगंज थाने में तैनात थे। बृहस्पतिवार शाम अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। आनन फानन उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन
Suspicious death of SI posted in Azamgarh he came come to take goods from rented house in  Robertsganj sonebhadra
मौत के बाद रखा शव - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

आजमगढ़ जिले में तैनात एसआई की बृहस्पतिवार की शाम संदिग्ध हाल में मौत हो गई। वह सोनभद्र के  राबर्ट्सगंज में अपने किराए के मकान से सामान लेने आए थे। पुलिस ने सूचना घरवालों को देते हुए शव को कब्जे में ले लिया है। मूल रूप से प्रतापगढ़ के निवासी दिनेश यादव (40) की कुछ वर्षों पहले तक जिले में तैनाती थी। वह ब्रह्मनगर मोहल्ले में परिवार के साथ किराये के मकान में रहते थे।

विज्ञापन


यहां से उनका तबादला आजमगढ़ के लिए हो गया था। वर्तमान में वह कप्तानगंज थाने में तैनात थे। कोरोना के कारण उनका परिवार भी गांव चला गया था। किराए के कमरे में बचे सामान ले जाने वह चार जुलाई को यहां आए थे। बृहस्पतिवार शाम अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई।
विज्ञापन


आनन फानन उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। लोढ़ी चौकी इंचार्ज विनय सिंह ने बताया कि घटना की सूचना घर वालों को दी गई है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

मां को बचाने में कुल्हाड़ी से वार कर पिता की हत्या

सिंगरौली के चितरंगी थाना क्षेत्र के ग्राम नौगई में बृहस्पतिवार को मां को बचाने में बेटे ने कुल्हाड़ी से वार कर पिता की हत्या कर दी। वारदात के बाद वह फरार हो गया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है। ग्राम नौगई निवासी रामभवन बैगा (47) बृहस्पतिवार को किसी बात पर अपनी पत्नी सुकवंती को गाली देते हुए मारने के लिए दौड़ पड़ा।

नशे की हालत में उसने हाथ में कुल्हाड़ी उठा लिया। जान बचाने के लिए महिला खेत की ओर भागी। इसी दौरान वहां पहुंचा पुत्र मनधारी बैगा ने पिता को समझाने की कोशिश की। आरोप है कि रामभवन ने बेटे पर भी कुल्हाड़ी से वार किया। पिता से कुल्हाड़ी छीनते हुए बेटे मनधारी ने पिता पर हमला कर दिया।

सिर पर जोरदार प्रहार से रामभवन की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मनधारी फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही चितरंगी टीआई डीएन राज मौके पर पहुंच गए। शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। टीआई ने बताया कि पारिवारिक विवाद में पुत्र ने पिता की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी है। केस दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed