फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Suspicious death of Ojha who went to extort in sonebhadra family members expressed doubt of murder

Sonebhadra News: झाड़-फूंक करने गए ओझा की संदिग्ध हाल में मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Fri, 01 Jul 2022 02:13 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 01 Jul 2022 02:13 PM IST
सार

सोनभद्र जिले के  मेदनिखाड़ ग्राम पंचायत के भुइयां टोला निवासी शिवप्रसाद (45) ओझा का काम करता था। गुरुवार रात शिवप्रसाद बगल के गांव में झाड़-फूंक करने गया था। उसी घर में शुक्रवार सुबह उसकी लाश मिली। 

विज्ञापन
Suspicious death of Ojha who went to extort in sonebhadra  family members expressed doubt of murder
घटनास्थल पर जुटी ग्रामीणों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनभद्र जिले के मेदनिखाड़ ग्राम पंचायत निवासी एक ओझा की संदिग्ध हाल में मौत हो गई। वह गुरुवार रात पास के धूमा गांव में झाड़-फूंक करने गया था। उसी घर में सुबह उसकी लाश मिली। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। सूचना पर पहुंची पुलिस शव कब्जे में लेकर छानबीन में जुटी है।

विज्ञापन


मेदनिखाड़ ग्राम पंचायत के भुइयां टोला निवासी शिवप्रसाद (45) ओझा का काम करता था। पत्नी फुलवसिया देवी के मुताबिक गुरुवार देर शाम खाना खाने के बाद वह पास के धूमा गांव के एक घर में झाड़-फूंक करने के लिए गया। रात में वहां न जाने क्या हुआ और फिर सुबह उनके मौत की खबर पहुंची।

विज्ञापन

गला दबाकर हत्या करने का आरोप

आरोप है कि गृहस्वामी ने ही गला दबाकर शिवप्रसाद की हत्या की है। वहीं गृहस्वामी का कहना है कि ओझाई के दौरान शिवप्रसाद के कहने पर दारू और मांस की व्यवस्था की गई थी। खाना खाने के बाद उसने आराम करने को कहा और फिर सुबह वह मृत हाल में पड़ा था। ओझा की संदिग्ध मौत से पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिवप्रसाद ग्राम पंचायत पंचायत का सदस्य भी था। मौके पर पहुंचे एसआई गोपाल राय ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी सूर्यभान ने बताया कि सूर्यभान ने मृतक ओझा के भाई राजू भुइयां ने थाने पर तहरीर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा। उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

खेत में बैल चरा रहा था किसान, बिजली गिरने से गई जान

बभनी थाना क्षेत्र के झोझवा बरवे गांव निवासी आलम चंद्र (55) दोपहर में बैलों को खेत लेकर गया था।  इसी बीच बूंदाबादी शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए वह घर की ओर बढ़ा, तभी अचानक तेज आवाज के साथ बिजली गिर गई। इसकी चपेट में आने से आलम गंभीर रुप से झुलस गया और खेत में गिरकर छटपटाने लगा। परिवार के लोग दौड़कर घटनास्थल पर पहुंचे। तब तक आलम की मौत हो गई थी। ग्राम प्रधान के माध्यम से घटना की सूचना पुलिस को दी गई। थाने के एसएसआई राम सिंहासन शर्मा ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी दुद्धी भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed