फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Suspicion of adulteration in Peda, Khova and Kheer Kadam

Sonebhadra News: पेड़ा, खोवा और खीर कदम में मिलावट का शक

Sat, 18 Oct 2025 01:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Oct 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
Suspicion of adulteration in Peda, Khova and Kheer Kadam
सोनभद्र। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने एसडीएम दुद्धी निखिल यादव के नेतृत्व में शुक्रवार को रेणुकूट और अनपरा में खाद्य पदार्थों की जांच की। मिठाई की दुकानों से पेड़ा, खोवा और खीर कदम के नमूने जांच के लिए भेजे गए।
विज्ञापन

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी रामसुंदर पटेल ने बताया कि अनपरा के काशी मोड़ स्थित यादव मिल्क डेयरी, अनपरा के औड़ी मोड़ स्थित मां दुर्गा स्वीट्स और न्यू दुर्गा स्वीट्स पर छापे की कार्रवाई की। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता देखी गई। इसके बाद टीम अनपरा बीना मोड़ स्थित बनारसी बहार स्वीट पर छापेमारी की कार्रवाई की।
विज्ञापन

वहीं रेणुकूट के बिरला मार्केट में संचालित मारुति स्वीट्स, क्वालिटी स्वीट्स, राजश्री स्वीट्स समेत आठ प्रतिष्ठानों पर छापे की कार्रवाई की। मिलावट के संदेश में खोवा के एक, पेड़ा के एक और खीर कदम का एक नमूना संग्रहित किया और जांच के लिए लैब भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लैब रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान एक सुधार नोटिस जारी की गई। छापे की कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी बीएस मंगलमूर्ति, एके वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed