फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   suspand

लापरवाही में दो ग्राम पंचायत अधिकारी बर्खास्त

Tue, 21 Jul 2020 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
suspand
सोनभद्र। जिला पंचायत राज अधिकारी धनंजय जायसवाल ने दो ग्राम पंचायत अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया है। दोनों पर लक्ष्य के मुताबिक शौचालयों का निर्माण न कराने का आरोप है। डीएम की समीक्षा बैठक में निर्देश के बावजूद शासकीय कार्य में रूचि न लेने पर दोनों सचिवों के खिलाफ बर्खास्तगी की कार्रवाई की गई है। डीपीआरओ ने बताया कि ग्राम पंचायत अधिकारी रमाकांत पांडेय को दस ग्राम पंचायतों में सिर्फ 582 शौचालयों का ही निर्माण कराना था। कई बार जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में पांडेय केग्राम पंचायतों में शौचालयों केनिर्माण की प्रगति काफी धीमी मिली। सचिव ने 16 मार्च तक शौचालयों को पूर्ण कराने का आश्वासन दिया था लेकिन इस तिथि तक सिर्फ 338 शौचालय ही पूर्ण कराए गए। माइक्रो प्लान केअनुसार सचिव को शौचालयों केनिर्माण के लिए प्रतिदिन दो सौ राजमिस्त्री लगाना था लेकिन 50 सा 60 से अधिक मिस्त्री नहीं लगे। उन्होंने शौचालयों केनिर्माण में रूचि नहीं ली। इसी तरह स्कूल कायाकल्प के निर्माण भी लापरवाही बरती गई जिससे समय से कार्य नहीं हो सका। डीपीआरओ धनंजय जायसवाल ने बताया कि इसी तरह ग्राम पंचायत अधिकारी गिरीश चंद्र दूबे को भी शौचालयों का निर्माण समय से पूर्ण न कराने, शासकीय कार्य में रूचि न लेने और स्कूल कायाकल्प का कार्य न कराने के आरोप में बर्खास्त किया गया है। डीपीआरओ ने बताया कि गिरीश चंद्र दूबे को चार ग्राम पंचायतों में महज 817 शौचालयों का ही निर्माण कराना था। 16 मार्च तक उन्होंने महज 270 शौचालय ही बनवाया। माइक्रो प्लान केतहत उन्हें शौचलयों के निर्माण के लिए प्रतिदिन 270 राजमिस्त्री लगाना था लेकिन उन्होंने सिर्फ 70 या 71 राजमिस्त्री ही लगाया। जिससे कार्य पूर्ण नहीं हो सका। इसी तरह उन पर कई आरोप तय हुए जिसमें से कई आरोपों का खंडन करने में वे विफल रहे। इस पर उन्हें भी सेवा से बर्खास्त कर दिया गया।
विज्ञापन

डीपीआरओ ने बताया कि दोनों ग्राम पंचायत अधिकारियों को बर्खास्त किया गया है और अन्य सचिवों को चेताया गया है कि यदि शासकीय कार्य में रूचि नहीं ली गई तो उनकेखिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed