फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sushil Choubey became the District President of the Manager General Assembly

सुशील चौबे बने प्रबंधक महासभा के जिलाध्यक्ष

Tue, 20 Jul 2021 05:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 05:12 PM IST
विज्ञापन
Sushil Choubey became the District President of the Manager General Assembly
राबर्ट्सगंज परासी जनता इंटर कालेज में माध्यमिक प्रबंधक महासभा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का स्वा? - फोटो : SONBHADRA
माध्यमिक वित्तविहीन प्रबंधक महासभा सोनभद्र के जिलाध्यक्ष पद पर मंगलवार को सुशील चौबे (प्रबंधक) जनता इंटर कालेज परासी पांडेय को मनोनीत किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष उमेश द्विवेदी (शिक्षक विधायक) लखनऊ के निर्देशन में वाराणसी शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के प्रभारी उमाकांत मिश्र ने उन्हें नियुक्ति/मनोनयन पत्र सौंपा।
विज्ञापन

उमाकांत मिश्र ने जिलाध्यक्ष पद पर सुशील चौबे के मनोनयन पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि जनपद के कार्यकारिणी के चयन के लिए अविलंब बैठक कर सुशील चौबे जी के नेतृत्व में संगठन को मूर्त रूप दिया जाएगा। सुशील चौबे ने प्रदेश नेतृत्व को आश्वस्त किया कि शिक्षक महासभा की तरह प्रबंधक महासभा को भी मजबूती प्रदान करने के लिए बहुत जल्द प्रबंधकों की बैठक बुला कर योग्यता के अनुसार पद का दायित्व सौंपा जाएगा। इस मौके पर शिक्षक महासभा के कार्यकारी जिलाध्यक्ष उमाकांत शुक्ल, अमित चौबे, रमाशंकर दूबे, गिरिजेश चौबे, शकुंतला मिश्र, राजेश कुमार मिश्र, व्यास मुनि पांडेय, भोला मिश्र, विजय शकर पाठक, जगदम्बा प्रसाद, रोहित श्रीवास्तव सहित तमाम प्रबंधक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed