फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Survey started for houses built in 306 villages of Duddhi Tehsil

दुद्वी तहसील के 306 गांवों में बने मकानों का सर्वे शुरू

Tue, 29 Sep 2020 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Survey started for houses built in 306 villages of Duddhi Tehsil
सोनभद्र। जिले में भूमि विवाद को कम करने की दिशा में जिला प्रशासन ने पहल तेज कर दी है। स्वामित्व योजना के तहत आबादी की भूमि पर बने मकानों का सर्वे किया जा रहा है। शासन स्तर से नामित एजेंसी ने ड्रोन कैमरे से सर्वे का कार्य शुरू कर दिया है। प्रथम चरण में दुद्धी तहसील क्षेत्र के 306 गांवों में सर्वे कर घरौनी वितरित करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

सदर, दुद्वी और घोरावल तहसील क्षेत्र में आयोजित होने वाले संपूर्ण समाधान दिवस और थानों में समाधान दिवस में प्राप्त होने वाले प्रार्थना पत्रों पर गौर करें तो अधिकतर जमीन संबंधी मामले शामिल रहते हैं। इसको कम करने के लिए सरकार ने जिला प्रशासन को आबादी की भूमि पर भवनों व खाली जमीन की पहचान कर उस पर काबिज लोगों को घरौनी देने का निर्देश दिया है। ताकि जमीन संबंधी विवाद कम हो सके। डीएम एस. राजलिंगम के निर्देश पर प्रथम चरण में दुद्धी तहसील क्षेत्र के सभी गांवों का सर्वे कराया जा रहा है। वर्तमान में विंढमगंज सर्किल में क्षेत्रीय कानूनगो और लेखपाल की मौजूदगी में सर्वे के लिए नामित एजेंसी के लोग कार्य शुरू कर दिया है। इसकी मानीटरिंग तहसीलदार और नायब तहसीलदार कर रहे हैं। अभी तक विंढमगंज सर्किल के 40 गांवों में से 12 गांवों के सर्वे का कार्य पूर्ण हो चुका है। इसकी रिपोर्ट भी एसडीएम को भेजी जा चुकी है। सभी गांवों में सर्वे का कार्य पूर्ण होने के बाद प्रकाशन कराया जाएगा। अगर कोई व्यक्ति नाम छूटने या गलत ढंग से दूसरे का नाम शामिल होने की शिकायत अधिकारियों से करता है तो इसका सत्यापन कराकर गड़बड़ी दूर की जाएगी।
विज्ञापन

-
विंढमगंज सर्किल में ड्रोन से सर्वे का कार्य चल रहा है। 28 सितंबर को ड्रोन कैमरे में तकनीकी खराबी होने से फिलहाल सर्वे का कार्य बंद है। ड्रोन की तकनीकी समस्या दूर होने पर पुन: सर्वे का कार्य शुरू कराया जाएगा। ड्रोन से सर्वे की मानीटरिंग की जा रही है।-रमेश कुमार, उप जिलाधिकारी, दुद्धी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed