फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Supply will be interrupted today and tomorrow from the hydro

Sonebhadra News: जल विद्युत गृह से आज और कल बाधित रहेगी आपूर्ति

Sat, 19 Aug 2023 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Aug 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
Supply will be interrupted today and tomorrow from the hydro
रेणुकूट। पिपरी स्थित रिहंद जल विद्युत गृह में 20 अगस्त को ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने का कार्य होगा। जिससे सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक जल विद्युत गृह से बिजली आपूर्ति ठप रहेगी। इसकी जानकारी विद्युत वितरण खंड पिपरी के अधिशासी अभियंता सुजीत गुप्ता ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 21 अगस्त को भी सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक आपूर्ति बाधित रहेगी। जल विद्युत गृह पिपरी पोषित होने वाले 33/11 केवी नई दुद्धी, नधिरा, नई पिपरी एवं कनहर उपकेंद्रों से संबंधित सभी क्षेत्र के विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेंगे। पहले दिन करीब सात घंटे और दूसरे दिन तीन घंटे आपूर्ति बाधित रहेगी। अधिशासी अभियंता ने रेणुकूट, खाड़पाथर, म्योरपुर, दुद्धी, बभनी, बीजपुर क्षेत्र के बिजली उपभोक्ताओं को अपने स्तर से जलापूर्ति की व्यवस्था कर लेने की अपील की है, ताकि विद्युत आपूर्ति बाधित होने के दौरान उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed