फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sunil Rabrtsganj, Bina got tickets Goravl

सुनील को राबर्ट्सगंज, बीना को घोरावल से मिला टिकट

Sun, 08 Jan 2017 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र Updated Sun, 08 Jan 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
बहुजन समाज पार्टी ने रविवार को राबर्ट्सगंज और घोरावल विधानसभा सीट के लिए प्रत्याशियों की घोषणा कर दी। घोषित दोनों सीटों पर प्रत्याशी पार्टी की नीतियों और सपा की कानून व्यवस्था को मुद्दा बनाकर चुनाव मैदान में हैं।
बसपा सुप्रीमो मायावती ने यूपी विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। रविवार को घोषित गिए गए प्रत्याशियों में सोनभद्र की घोरावल विधानसभा सीट से बीना सिंह को और राबर्ट्सगंज सीट से सुनील सिंह यादव को टिकट मिला है। इसमें बीना सिंह सिंह वर्तमान में जिला पंचायत सदस्य हैं, जबकि सुनील सिंह ओबरा विधानसभा सीट से विधायक हैं।
विज्ञापन

हाल में ही ओबरा और दुद्धी विधानसभा सीट को अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित किये जाने से अभी तक यहां प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की गई है। इन दोनों सीटों को लेकर असमंजस की स्थिति होने के नाते सभी राजनीतिक दल संशय में हैं कि किन्हें टिकट दिया जाए। बता दें कि जब तक ओबरा सीट सामान्य और दुद्धी सीट अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित थी तब तक पार्टी ने ओबरा से सुभाष वैश्य और दुद्धी से पन्नालाल को क्षेत्र में प्रत्याशी के तौर पर उतारा था लेकिन दोनों सीटों के आरक्षण में परिवर्तन को लेकर मामला अधर में लटक गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि राबर्ट्सगंज और घोरावल विधानसभा में ब्राह्मण, वैश्य मतदाता ज्यादा प्रभावी हैं। दलितों का वोट प्रतिशत भी हावी रहेगा। इसी को देखते हुए बसपा ने दोनों सीटों से इन दोनों को टिकट दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed