{"_id":"6a0764503f4e2a9dd507168a","slug":"sun-and-humidity-take-their-toll-mercury-hits-40-degrees-heat-set-to-intensify-further-starting-today-sonbhadra-news-c-194-1-son1017-146505-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: धूप और उमस ने किया बेहाल, 40 डिग्री पहुंचा पारा, आज से और बढ़ेगी गर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: धूप और उमस ने किया बेहाल, 40 डिग्री पहुंचा पारा, आज से और बढ़ेगी गर्मी
रॉबर्ट्सगंज में धूप से बचने के लिए छाता लगाकर स्कूल से घर जाते बच्चें। संवाद
Link Copied
सोनभद्र। जिले के तापमान में वृद्धि जारी है। बीते पांच दिनों में न्यूनतम पारा में 2.4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है। वहीं मौसम विशेषज्ञों की तरफ से 16 मई के बाद तापमान में और वृद्धि होने के आसार जताए जा रहे हैं। न्यूनतम पारा में और वृद्धि दर्ज होने के साथ ही अधिकतम पारा 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इससे लोगों सतर्क रहने की अपील की जा रही है।
विज्ञापन
चुर्क स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के प्रेक्षक राजन सिंह के मुताबिक शुक्रवार को न्यूनतम पारा 25.4 और अधिकतम पारा 40.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इसके मुकाबले बृहस्पतिवार को न्यूनतम पारा 24.8 और अधिकतम पारा 39.8 डिग्री मापा गया था। जबकि बीते सोमवार को न्यूनतम पारा 23 और अधिकतम पारा 39.6 डिग्री सेल्सियस रहा। इस तरह से बीते पांच दिनों में न्यूनतम पारा में 2.4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी हुई है। हालांकि इस दौरान अधिकतम तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव बना रहा। 16 मई के बाद अधिक तापमान 45 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है। ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, भू-भौतिकी विभाग, बीएचयू वाराणसी के नोडल अधिकारी प्रो.रवि शंकर सिंह एवं तकनीकी अधिकारी (मौसम वैज्ञानिक) शिव मंगल सिंह ने बताया कि मौसम पूर्वानुमान के अनुसार आगामी दिनों में आसमान में कहीं-कहीं हल्के बादल दिखाई देने की संभावना है। शनिवार को हल्की बारिश हो सकती है, उसके बाद वर्षा की कोई संभावना नहीं है। शनिवार के बाद लगातार तापमान में वृद्धि होने के कारण क्षेत्र में गर्म और शुष्क मौसम बना रहेगा तथा लू चलने की स्थिति बनी रह सकती है। साथ ही गर्म हवाओं की गति भी सामान्य से अधिक रहने के आसार हैं। आमजन एवं किसानों को दोपहर के समय अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है। अधिक तापमान और तेज गर्म हवाओं के कारण स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।