ओबरा। मिशन शक्ति 5.0 योजना के तहत बृहस्पतिवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय बिल्ली की कक्षा सात की छात्रा कुमारी सुहानी बृहस्पतिवार को एक दिन की ओबरा तहसील की एसडीएम बनाई गई। सुहानी ने प्रशासनिक कामकाज के बारे में जानकारी हासिल की और लोगों की शिकायतें भी सुनीं।
सुहानी ने कहा कि यह अवसर उनके लिए बेहद प्रेरणादायक है। वह भविष्य में अपनी मेहनत और लगन के बल पर इस पद को स्थाई रूप से प्राप्त करना चाहती है। इस मौके पर एसडीएम विवेक कुमार सिंह, तहसीलदार, कानूनगो, अमीन, अधिवक्ता व क्षेत्रीय लेखपाल मौजूद रहे। अधिकारियों ने सुहानी को प्रोत्साहित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। एसडीएम ने बताया कि हर कक्षा में सबसे आगे रहने वाली छात्रों को यह अवसर प्रदान किया गया। उन्होंने कहा कि बेटियां किसी से कम नहीं है। वह ठान लें तो किसी भी मुकाम को हासिल कर सकती हैं।