फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Successful speed trial of train in Anpara

Sonebhadra News: अनपरा में ट्रेन का सफल स्पीड ट्रायल

Thu, 19 Jan 2023 09:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jan 2023 09:59 PM IST
विज्ञापन
Successful speed trial of train in Anpara
अनपरा क्षेत्र के करैला रोड व अनपरा के बीच बने नए रेल पथ पर ट्रेन चलाकर बृहस्पतिवार को स्पीड ट्रायल किया गया। अफसरों के मुताबिक यह सफल रहा। इस दौरान संरक्षा आयुक्त पूर्वी सर्किल कोलकाता सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

संरक्षा आयुक्त सुवोमोय मित्रा ने बृहस्पतिवार को रमना-सिंगरौली एवं करैला रोड-शक्तिनगर दोहरीकरण परियोजना के अंतर्गत आने वाले करैला रोड-मिर्चाधुरी एवं करैला रोड-अनपरा रेलखंड का निरीक्षण किया। यह क्षेत्र पूर्व मध्य रेल के धनबाद मंडल में आता है। रमना-सिंगरौली एवं करैला रोड-शक्तिनगर दोहरीकरण परियोजना के तहत आठ किमी लंबे नव दोहरीकृत करैला रोड-मिर्चाधुरी एवं 11 किमी लंबे करैला रोड-अनपरा रेलखंड का निरीक्षण संरक्षा आयुक्त ने पहले मोटर ट्रॉली से किया। इसके बाद स्पेशल ट्रेन से सफलतापूर्वक स्पीड ट्रायल किया गया। पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने स्पीड ट्रायल को सफल बताया। इस ट्रैक के दोहरीकरण व ट्रेनों के संचालन का फायदा उत्तर प्रदेश व मध्यप्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्र ऊर्जांचल के लोगों को मिलेगा। फिलहाल अधिकतम कोयला ढुलाई के चलते इस मार्ग पर चलने वाली कई यात्री ट्रेनें प्रभावित हैं और इसका खामियाजा ऊर्जांचल के लोगों को उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed