{"_id":"5c099897c2974e87ea231b0963d7d866","slug":"success-commanded-respect-barikiyan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफलता के बाबत बताईं बारिकीयां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफलता के बाबत बताईं बारिकीयां
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
Updated Sat, 03 Oct 2015 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्य विकास अधिकारी/प्रभारी अधिकारी कार्मिक महेंद्र सिंह ने कार्मिकों के प्रशिक्षण के दूसरे दिन शनिवार को कहा कि मतदान कार्मिक भलि-भांति प्रशिक्षण करते हुए त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन, 2015 के मतदान को पूरी निष्पक्षता के साथ संपन्न कराएं। उन्होंने कहा कि मतदान के लिए दिए जा रहे प्रशिक्षण में मतदान कार्मिकों का आह्वान किया कि मतदान कार्मिक चाहे वह पीठासीन अधिकारी के रूप में मतदान अधिकारी प्रथम, द्वितीय या तृतीय अधिकारी के रूप में होंगे वहीं मतदान संपन्न कराएंगे।
प्रशिक्षण में मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र सिंह व अपर जिलाधिकारी रामचंद्र ने प्रशिक्षण संबंधी बारिकियों पर प्रकाश डाला। प्रशिक्षण को प्रभारी अधिकारी प्रशिक्षण आरएल मौर्या और अरविंद मौर्या आदि ने विस्तार से चुनाव की तैयारियों से लेकर चुनाव सामग्री को प्राप्त करने, मिलान करने, प्रस्थान के बाद चुनाव के एक दिन पूर्व रात्रि में सभी दस्तावेजों को दोबारा मिलान करने, मतदान के दिन सुबह एजेंट नियुक्त करने, मतदान कराने व मतदान के लिए विकल्प की पुष्टि करने, मतदान के बाद बैलेट बाक्स की सीलिंग, मतदान स्थल से मत पेटियों को जमा करने आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी।