फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sub-inspector received threats to kill

उप निरीक्षक को जान से मारने की मिली धमकी

Sun, 21 Mar 2021 12:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Mar 2021 12:43 AM IST
विज्ञापन
Sub-inspector received threats to kill
सोनभद्र। योगी सरकार के निर्देश पर पुलिस प्रशासन अपराधियों का एनकाउंटर कर रही है या उन्हें सलाखों के पीछे भेज रही है। साथ ही अपराधियों की संपति भी कुर्क करनी शुरू कर दी है। इसके बावजूद कुछ अपराधिक प्रवृत्ति के लोग अभी भी लोगों को फोन कर धमकी दे रहे हैं। ताजा उदाहरण आजमगढ़ के एक व्यक्ति द्वारा सोनभद्र में तैनात एक दरोगा को जान से मारने की धमकी देने का है। पीड़ित दरोगा ने धमकी देने वाले के खिलाफ नामजद तहरीर राबर्ट्सगंज कोतवाली में दी है। पुलिस धमकी देने वाले की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

आजमगढ़ जिले के तरवां थाना क्षेत्र के फिरोजपुर गांव निवासी उप निरीक्षक सुजीत कुमार सेठ एएचटीयू सोनभद्र में नियुक्त हैं। उन्होंने पुलिस को तह्ररीर देकर अवगत कराया है कि उन्हीं के थाना क्षेत्र का रहने वाला एक व्यक्ति उनके पिता को जमीन विवाद में उलझा कर परेशान कर रहा है। उनका आरोप है कि चार मार्च की शाम करीब साढ़े सात बजे उनके मोबाइल पर एक व्यक्ति ने फोन करके जान से मारने की धमकी दी। कहा कि अगर कहीं मेरा नाम बताए तो ठीक नहीं होगा। फोन करने वाला व्यक्ति उनका पूर्व परिचित भी है। उन्होंने धमकी देने वाले व्यक्ति और उसके साथियों से खुद व परिवार के अन्य सदस्यों को जान का खतरा बताते हुए सुरक्षा की गुहार लगाया है। इस संबंध में कोतवाल अविनाश चंद्र सिंहा ने कहा कि दरोगा की तहरीर मिलते ही आगे की कार्यवाही शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed