फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Students will not be able to take admission in two schools

Sonebhadra News: दो स्कूलों में एक साथ दाखिला नहीं ले सकेंगे छात्र

Thu, 13 Jul 2023 10:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jul 2023 10:21 PM IST
विज्ञापन
Students will not be able to take admission in two schools
सोनभद्र। परिषदीय स्कूलों के साथ ही निजी स्कूलों में भी दाखिला लेना अब मुश्किल वाला होगा। अगर कोई बच्चा दो जगह दाखिला लिया है तो उसे एक स्कूल से बाहर होना पड़ेगा।
विज्ञापन

जिले में 2061 परिषदीय विद्यालय संचालित हैं। इसके साथ ही 500 के आस-पास निजी मान्यता प्राप्त स्कूल भी चल रहे हैं। ऐसा देखने को मिलता है कि बहुत से अभिभावक अपने निजी कारणों या फिर लाभ के लिए सरकारी और निजी स्कूलों में एक साथ ही दाखिला करा देते हैं। ऐसे में बेसिक स्कूलों में छात्रों के गायब रहने की शिकायतें भी आती रहती है। अब बेसिक शिक्षा विभाग से इस समस्या से निपटने की रणनीति बना लिया है। इसके तहत अब दो स्कूलों में दाखिला लेने वाले बच्चों की पहचान आसानी से हो जाएगी। जिले में पूर्व में बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से निजी स्कूलों में छात्रों के संख्यात्मक आंकड़ों ही लिए जाते थे, मगर इस सत्र से इसमें बदलाव कर दिया गया है। विभाग के पोर्टल यूडायस प्लस पर बच्चों का नाम, जन्मतिथि सहित पूरा डाटा लोड होगा। इसके साथ ही आधार भी अपलोड किया जाएगा। पूर्व में ऐसी व्यवस्था नहीं थी। अगर किसी बच्चे ने दो जगह दाखिला लिया है, तो डाटा अपलोड होते ही पोर्टल पर डुप्लीकेट इंट्री प्रदर्शित होने लगेगी। ऐसे में संबंधित स्कूल के शिक्षक अभिभावकों से फोन के जरिए संपर्क कर यह तय करेंगे कि वास्तविक रूप से संबंधित छात्र कहां पढ़ेगा। बेहतर परिणाम के लिए एक ओर जहां नए सत्र में सभी बच्चों के नामांकन में इस नियम को अनिवार्य कर दिया गया है तो दूसरी ओर सत्र 2022- 23 का डाटा भी यूडायस प्लस पोर्टल पर अपलोड किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिले के परिषदीय स्कूलों में नामांकन की प्रक्रिया चल रही है। सभी छात्राें का डाटा भी फीड कराया जा रहा है। इससे दो स्कूलों में दाखिला लेने वाले बच्चों की पहचान हो सकेगी। - नवीन कुमार पाठक, बीएसए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed