फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Students will give skillful assessment exam with simple app

सरल एप से निपुण असेसमेंट परीक्षा देंगे छात्र

Mon, 03 Oct 2022 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Oct 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Students will give skillful assessment exam with simple app
जिले के परिषदीय विद्यालयों व कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में कक्षा एक से आठ तक के विद्यार्थियों का शैक्षिक स्तर आंकने के लिए निपुण मूल्यांकन परीक्षा (नेट) कराया जाएगा। इसके लिए बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से तैयारी शुरू कर दी गई है। यह परीक्षा अक्तूबर के अंतिम सप्ताह में होगी।
विज्ञापन

जिले के 2061 परिषदीय विद्यालयों में करीब 2.70 लाख बच्चे पंजीकृत हैं। बेहतर शिक्षा के लिए निपुण भारत अभियान चलाया जा रहा है। अब महानिदेशक कार्यालय के निर्देश पर त्रैमासिक मूल्यांकन के लिए नेट का आयोजन होगा। इसका उद्देश्य विद्यालयों में बेहतर और सकारात्मक शैक्षिक वातावरण तैयार करना है। महीने के अंत में इसका आयोजन होगा।
विज्ञापन

कक्षा एक से तीन तक के छात्रों की परीक्षा सुबह 9.30 बजे और 4 से 8 तक के छात्र-छात्राओं की परीक्षा दोपहर 12.30 बजे से होगी। परीक्षा के दौरान सभी छात्र स्कूल में पहुंचे इसके लिए शिक्षक विविध माध्यम से अभिभावकों को जागरूक भी करेंगे। जिस दिन परीक्षा होगी उस दिन शिक्षकों व परीक्षार्थियों को परीक्षा के समय से एक घंटे पहले आना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा कराने के बाद शिक्षकों को मौके पर ही मोबाइल में सरल एप डाउनलोड कर ओएमआर शीट को स्कैन कर सरल एप पर अपलोड करना होगा। अगर किसी क्षेत्र में नेटवर्क नहीं है तो पास के अन्य स्कूल में जाकर शिक्षक स्कैनिंग का कार्य करेंगे। इसकी निगरानी शासन स्तर से होगी। शिक्षकों के साथ ही खंड शिक्षा अधिकारी सहित अन्य की जिम्मेदारी तय की गई है। जरूरी सामग्री जेम पोर्टल से खरीदनी होगी।

इस परीक्षा के लिए सभी जरूरी तैयारी हो रही है। इस बदलाव के कारण बच्चे आधुनिकता से भी जुड़ेंगे। इस माह के अंत में परीक्षा होगी। शासन की ओर से बच्चों के हित में यह बेहतर पहल है। - जय किशोर वर्मा, जिला समन्वयक, सर्व शिक्षा अभियान।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed