फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Students were taught simple ways to protect themselves from fire

Sonebhadra News: विद्यार्थियों को आग से बचाव के बताए गए आसान तरीके

Thu, 17 Sep 2026 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Students were taught simple ways to protect themselves from fire
ओबरा। नगर स्थित इस्लामिया इंटर कॉलेज परिसर में बुधवार को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल ओबरा की ओर से अग्नि सुरक्षा जागरूकता प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में आग लगने के विभिन्न कारणों और प्रारंभिक स्तर पर आग बुझाने के आसान एवं सुरक्षित तरीकों की जानकारी दी गई। प्रशिक्षक सीआईएसएफ ओबरा के एसआई अमित चतुर्वेदी ने बताया कि बिजली के शॉर्ट सर्किट, गैस रिसाव, पेट्रोल-डीजल और अन्य ज्वलनशील पदार्थों में लापरवाही से आग लग सकती है। उन्होंने आग के प्रकार के अनुसार उपयुक्त अग्निशामक यंत्र के प्रयोग की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बिजली से लगी आग में पानी डालना खतरनाक हो सकता है। ऐसी स्थिति में पहले विद्युत आपूर्ति बंद कर उपयुक्त अग्निशामक का प्रयोग करना चाहिए। गैस में आग लगने पर गैस की आपूर्ति बंद करना जरूरी है। कपड़ों में आग लगने पर व्यक्ति को दौड़ने के बजाय जमीन पर लेटकर लुढ़कने की सलाह दी गई। प्रशिक्षण के दौरान आपात स्थिति में घबराने के बजाय सुरक्षित तरीके से त्वरित कार्रवाई करने पर भी जोर दिया गया। कार्यक्रम में प्रधान आरक्षक विवेकानंद सिंह, सुशील कुमार राव, आरक्षक अग्नि नितेश कुमार सिंह, दर्शनसलिंग और आरक्षक चालक अजीत सिंह काजला मौजूद रहे। अध्यक्षता प्रधानाचार्य रियाज अहमद ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed