फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Students' Union Election: 20 candidates enrolled

छात्रसंघ चुनाव: 20 प्रत्याशियों ने किया नामांकन

Sat, 23 Nov 2019 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
Students' Union Election: 20 candidates enrolled
दुद्घी भाऊराव देवरस पीजी कालेज में छात्र संघ चुनाव का निकला नामांकन जुलूस। - फोटो : SONBHADRA
दुद्धी के भाऊराव देवरस पीजी कालेज दुद्धी के छात्रसंघ चुनाव के लिए पर्चा दाखिला के आखिरी दिन शुक्रवार को सात पदों पर कुल 20 उम्मीदवारों ने नामंकन दाखिल किया। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नामांकन प्रक्रिया सुबह 10 बजे से शुरू हुई जो शाम चार बजे तक चली। मुख्य चुनाव अधिकारी मिथिलेश कुमार गौतम ने बताया कि अध्यक्ष पद पर पांच उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया।
विज्ञापन

इसमें एमए प्रथम वर्ष द्वितीय सेमेस्टर के छात्र गौरव कुमार, राजीव कुमार, नंदलाल पुरी तथा बीए तृतीय वर्ष से विंध्यवासिनी व बीकॉम तृतीय वर्ष के छात्र सत्यम सोनी शामिल हैं। उपाध्यक्ष पद पर तीन उम्मीदवार एमए प्रथम वर्ष द्वितीय सेमेस्टर के छात्र राजन सोनी, एमए प्रथम वर्ष के देवलाल और बीए तृतीय वर्ष के राहुल कुमार ने नामांकन दाखिल किया। महामंत्री पद पर बीए तृतीय वर्ष के सत्येंद्र कुमार, एमए प्रथम सेमेस्टर के रोशन कुमार तिवारी, बीए द्वितीय वर्ष के छात्र आलोक, बीकॉम तृतीय वर्ष के रजत राज ने पर्चा भरा। पुस्तकालय मंत्री के पद पर बीकॉम द्वितीय वर्ष के राजीव नयन, एमए प्रथम सेमेस्टर की आसमां बानो ने पर्चा भरा। वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि पद के लिए बीकॉम द्वितीय वर्ष की वर्षा कुमारी व बीकॉम प्रथम वर्ष के अमरजीत, कला संकाय प्रतिनिधि पद पर बीए प्रथम वर्ष की नजरा खातून व बीए तृतीय वर्ष की अनुष्का सिंह, विज्ञान संकाय प्रतिनिधि पद पर बीएससी प्रथम वर्ष के लल्लन सिंह व बीएससी तृतीय वर्ष के संगीत सागर ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। 23 पर्चे बिके थे जिसमें 20 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया। सहायक चुनाव अधिकारी डॉ. विवेकानंद व हरिओम शर्मा ने बताया कि 23 नवंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। उसके बाद वैध नामांकन पत्रों की घोषणा की जाएगी। 25 नवंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक नाम वापसी ली जाएगी। शाम चार बजे तक प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी की जाएगी। एक दिसंबर को सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक मतदान होगा। शाम चार बजे से मतों की गणना होगी। फिर परिणाम की घोषणा की जाएगी। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद और शपथ दिलाई जाएगी।
विज्ञापन

वाहनों पर सवार होकर नामंकन दाखिल करने गए प्रत्याशी
छात्रसंघ चुनाव नामंकन के दिन चुनाव लड़ रहे छात्र नेता व समर्थकों में गजब का जोश दिखा। छात्र नेताओं ने अपने वाहनों पर सवार होकर अपने समर्थकों के साथ कस्बे में जुलूस निकाला और अपना शक्ति प्रदर्शन करते हुए अपने समर्थकों के साथ नारेबाजी करते हुए नामंकन दाखिला के लिए महाविद्यालय के मुख्यद्वार पहुंचे। वहां से केवल प्रत्याशी एवंप्रस्ताव ही नामांकन दाखिल करने बारी-बारी से कालेज गए। इस दौरान सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए थे। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह, क्राइम इंस्पेक्टर सत्य प्रकाश यादव के साथ विंढमगंज, हाथीनाला, म्योरपुर के थानाध्यक्ष भारी संख्या में फोर्स के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed