फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Students took a pledge of integrity

छात्रों ने लिया सत्यनिष्ठा की प्रतिज्ञा

Tue, 01 Nov 2022 09:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Nov 2022 09:42 PM IST
विज्ञापन
Students took a pledge of integrity
शक्तिनगर। एनटीपीसी शक्तिनगर के आवासीय परिसर में स्थित संत जोसेफ़ स्कूल में मंगलवार को सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को सत्यनिष्ठा के अनुपालन की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर आर्चीबाल्ड डिसिल्वा ने कहा कि हम सभी को सदैव पूर्ण तत्परता के साथ सत्यनिष्ठा के मानदंडों को अंत:करण में आत्मसात कर स्वयं शुचिता पूर्ण व्यवहार करना है। जागरूक रहते हुए भ्रष्टाचार मुक्त भारत की संकल्पना को साकार कर विकसित राष्ट्र के निर्माण में अपना अमूल्य योगदान देना होगा। दूसरों को भी जागरूक करना होगा। प्रतियोगिता संयोजक डॉ. योगेंद्र तिवारी ने थीम की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को एनटीपीसी शक्तिनगर के सतर्कता आयोग द्वारा सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत प्रस्तावित प्रतियोगिताओं से अवगत कराया। स्कूल कैप्टन अमन कुमार एवं वॉयस कैप्टन अमन चौहान ने सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed