फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Students suffering due to power cut and tripping problem

Sonebhadra News: बिजली कटौती और ट्रिपिंग की समस्या से विद्यार्थी बेहाल

Fri, 14 Feb 2025 11:02 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
Students suffering due to power cut and tripping problem
सोनभद्र/शक्तिनगर। जिले में सीबीएसई की परीक्षा शनिवार से शुरू हाेने जा रही है। कुछ दिन बाद यूपी बोर्ड की परीक्षा भी शुरू हो जाएगी। बावजूद बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार नहीं हो सका है। शहरी एवं ग्रामीण इलाकों में बिना किसी रोस्टर के बिजली कटौती जारी है। इससे उपभोक्ताओं के साथ ही बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज में निर्बाध बिजली आपूर्ति का निर्देश है। मगर दिन और रात मिलाकर शहरी क्षेत्र में तीन से चार घंटे कटौती की जा रही है। बिजली कब आएगी और कब जाएगी, इसका पता नहीं चलता है। वहीं ग्रामीण इलाकों में 18 घंटे बिजली आपूर्ति का निर्देश है। लो वोल्टेज और अनियमित कटौती की वजह से उपभोक्ताओं को काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। एक तरफ किसान जहां फसल की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ बिजली कटौती की वजह से विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारी करने में दिक्कत हो रही है। इसी बीच विद्युत वितरण खंड पिपरी के शक्तिनगर क्षेत्र में बिजली निगम की तरफ से सुबह से शाम तक रोस्टर कटौती किए जाने के फरमान से उपभोक्ता परेशान हैं। बताया जा रहा है कि 33 केवीए बिजली तार एवं पोल शिफ्टिंग कार्य के लिए 20 फरवरी तक शक्तिनगर क्षेत्र में सुबह 9.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक लगातार आठ घंटे की बिजली कटौती की जाएगी। इस संबंध में रॉबर्ट्सगंज उपखंड के एसडीओ इं.केएस यादव का कहना है कि शहरी क्षेत्र में बिजली आपूर्ति हो रही है। मरम्मत के दौरान ही सिर्फ बिजली बाधित रहती है। ग्रामीण इलाकों में रोस्टर के अनुसार बिजली आपूर्ति हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed