फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Students of Ashram system will be proficient in computer education

कंप्यूटर शिक्षा में दक्ष होंगे आश्रम पद्धति के विद्यार्थी

Sat, 23 Jul 2022 01:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jul 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Students of Ashram system will be proficient in computer education
जिले के राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालयों में पढ़ रहे छात्र-छात्राएं भी अब कंप्यूटर शिक्षा में दक्ष होंगे। इसके लिए प्रशासन की तरफ से करीब 40 कंप्यूटर लगाए जा रहे हैं। किताबी ज्ञान के अतिरिक्त विद्यार्थियों को कंप्यूटर की भी शिक्षा दी जाएगी। इससे विद्यालयों में पढ़ रहे गरीब छात्र-छात्राएं कंप्यूटर की शिक्षा प्राप्त करते हुए अपना भविष्य सुनहरा बना सकेंगे। समाज कल्याण विभाग की तरफ से इसकी कार्रवाई तेज कर दी गई है।
विज्ञापन

समाज कल्याण विभाग की तरफ से जिला मुख्यालय लोढ़ी (उरमौरा) गांव के साथ घोरावल, दुद्धी और गुरमुरा (डाला) में पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय संचालित किया जा रहा है। लोढ़ी में गरीब छात्राएं पढ़ाई करती है, जबकि दुद्धी, घोरावल और गुरमुरा में संचालित राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय में छात्र पढ़ाई करते हैं। आवासीय राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय में अभी तक छात्र-छात्राओं को सिर्फ किताबी ज्ञान ही दिया जाता रहा है। लेकिन अब आश्रम पद्धति विद्यालयों में पढ़ाई कर रहे छात्र-छात्राएं कंप्यूटर की भी शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे। इसके लिए प्रशासन की तरफ से सभी विद्यालयों में कंप्यूटर की व्यवस्था कराई जा रही है। समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों की मानें तो सभी आश्रम पद्धति विद्यालयों में 40 कंप्यूटर लगाए जा रहे हैं। इससे छात्र-छात्राएं यहां किताबी ज्ञान के अलावा कंप्यूटर की शिक्षा भी प्राप्त कर सकेंगे।
विज्ञापन

कंप्यूटर शिक्षा के लिए अलग से क्लास
समाज कल्याण विभाग से संचालित सभी राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालयों में छात्र-छात्राएं को पढ़ने के लिए 10-10 कंप्यूटर लगाए गए हैं। क्लास खत्म होने के बाद संबंधित विद्यालय के छात्र-छात्राएं कंप्यूटर चलाना सीख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए 40 कंप्यूटर की लगवाया गया है। पढ़ाई करने के बाद बच्चों को दो घंटे कंप्यूटर चलाना सिखाया जा रहा है। इसके अलावा सामान्य ज्ञान के बारे में जानकारी दिलाई जा रही है। - रमाशंकर यादव, समाज कल्याण अधिकारी, सोनभद्र।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed