फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Strong sunshine during the day, weather changed due to storm in the evening

Sonebhadra News: दिन में तेज धूप, शाम को आंधी से बदला मौसम

Wed, 30 Apr 2025 12:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Apr 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Strong sunshine during the day, weather changed due to storm in the evening
जिले में मंगलवार को अधिकतम तापमान में मामूली वृद्धि दर्ज की गई। दिन में तेज धूप रही तो शाम को आंधी से मौसम सुहाना हो गया। गर्मी से थोड़ी राहत मिली। हालांकि दिन में लोग उमस से परेशान रहे।
विज्ञापन

मौसम विज्ञान केंद्र चुर्क के मौसम प्रेक्षक राजन सिंह ने बताया कि मंगलवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सोमवार को यह क्रमशः 36.6 और 23.8 डिग्री सेल्सियस था।
विज्ञापन

सोमवार की शाम आई आंधी के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई थी, जिससे रात अपेक्षाकृत आरामदायक रही। लेकिन मंगलवार सुबह तेज धूप के साथ शुरू हुई, जिसने दोपहर तक लोगों को परेशान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वातावरण में मौजूद नमी और बीच-बीच में चलती हवाओं के कारण तेज गर्मी का असर थोड़ा कम महसूस हुआ। स्थानीय लोगों का कहना है कि मौसम की यह स्थिति राहत भरी तो रही, लेकिन लगातार बढ़ती उमस से परेशानी भी बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में गर्मी और उमस दोनों में धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed