फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Strike from today

कोयला श्रमिकों की तीन दिवसीय हड़ताल आज से

Wed, 01 Jul 2020 10:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
Strike from today
शक्तिनगर। कोयला क्षेत्र में बृहस्पतिवार से शुरू होने वाली श्रमिकों की तीन दिनी हड़ताल के मद्देनजर कोल प्रबंधन ने बुधवार को एनसीएल मुख्यालय सिंगरौली सहित सभी कोयला क्षेत्रों में नियंत्रण कक्ष स्थापित कर दिया। कंट्रोल रूम से प्रशासन व प्रबंधन के अफसर सभी गतिविधियों पर नजर रखेंगे। कोल प्रोजेक्टों में स्थापित किए गए नियंत्रण कक्ष मुख्यालय के कंट्रोल रूम से जुड़े रहेंगे और कोयला खदानों में श्रमिकों की उपस्थिति, कोयला उत्पादन, कोल प्रेषण व अन्य आवश्यक सेवाओं सहित जरूरी गतिविधियों की रिपोर्ट मुख्यालय से साझा करते रहेंगे। एनसीएल के प्रवक्ता राम विजय सिंह ने बताया कि हड़ताल से निबटने के कोल प्रबंधन ने व्यापक इंतजाम किए हैं। मुख्यालय सहित सभी कोयला क्षेत्रों में स्थापित कंट्रोल रूम बुधवार रात से काम करना शुरू कर देंगे। इसी तरह हड़ताल के दौरान कानून व्यवस्था की स्थिति दुरुस्त रखने के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है। इस दौरान स्वेच्छा से कार्य स्थल पर जाने वाले कर्मचारियों को रोके जाने पर संबंधितों पर कार्रवाई की चेतावनी प्रशासन के तरफ से दी गई। हड़ताली कोयला कामगारों को सोशल डिस्टैंसिंग का पालन भी अनिवार्य होगा। बताते चलें कि कोयला कामगार केंद्र सरकार के कामर्शियल माइनिंग व कोल ब्लॉकों को निजी क्षेत्र को दिए जाने के प्रस्ताव के विरोध में तीन दिन के हड़ताल का ऐलान किया है। इस हड़ताल के लिए कोयला क्षेत्रों के कई ट्रेड यूनियनों ने मिलकर संयुक्त मोर्चा बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed