{"_id":"57449d254f1c1b642c690d02","slug":"strike-for-ground-water","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूजल दोहन के खिलाफ प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूजल दोहन के खिलाफ प्रदर्शन
ब्यूरो, अमर उजाला/ सोनभद्र
Updated Tue, 24 May 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिल्ली मारकुंडी खनन क्षेत्र में व्यापक स्तर पर हो रहे भू जल दोहन करने के खिलाफ जन संरक्षण सेवा समिति के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार की दोपहर बिल्ली गांव में प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी भी की। समिति के कार्यकर्ताओं ने बताया कि वर्तमान स्थिति में पेयजल समस्या जिले की प्रमुख समस्या बन गई है। पूरा जनपद लगातार दो वर्षों से सूखा से प्रभावित है। वहीं बिल्ली खनन क्षेत्र में जलस्तर काफी नीचे चला गया है। पहले इसी क्षेत्र में बिल्ली पोखरा, खैरटिया बंधी, बघमनवां पोखरा जो कभी लोगों के लिए खेती एवं पीने के लिए प्रयोग किया जाता रहा है, वो अब अतिक्रमण में तब्दील होकर अपना अस्तित्व खो चुका है। इस क्षेत्र का जलस्तर पहले 30 से 50 फीट का था, जो अब तीन सौ फीट से भी नीचे चला गया है। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि बिल्ली खनन क्षेत्र में जल दोहन पर पूर्ण विराम लगाएं। समिति ने चेतावनी देते हुए कहा कि भारत सरकार एवं प्रदेश सरकार को भी जल दोहन से अवगत कराया जाएगा। जल दोहन पर जल्द रोक नहीं लगाया गया तो समिति आंदोलन के लिए बाध्य होगा। प्रदर्शन में रितेश श्रीवास्तव, राकेश सिंह, अभिषेक, रामकरन, महेंद्र यादव, सौरभ गौरव, भूपेंद्र, विपिन, दिलीप, लल्ल आदि रहे।
विज्ञापन