फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Strike for arrest of dowry killers

दहेज हत्यारोपितों की गिरफ्तारी के लिए धरना

Mon, 07 Oct 2019 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
Strike for arrest of dowry killers
राबर्ट्सगंज रेलवे क्रासिंग के समीप महिला के हत्या आरोपी की गिरफ्तारी की मांग करते लोग। - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। दहेज हत्यारोपितों की गिरफ्तारी के लिए तीसरे दिन सोमवार को भी मानवाधिकार एसोसिएशन सोनभद्र के बैनर तले रेलवे फाटक राबर्ट्र्सगंज के समीप धरना जारी रहा। मृतका के पिता के साथ एसोसिएशन के सदस्यों ने फरार चल रहे नामजद दहेज हत्यारोपितों को शीघ्र गिरफ्तार किए जाने की मांग की।
विज्ञापन

धरने पर बैठे मृतका आरती के पिता वीरेंद्र का कहना है कि पुलिस प्रशासन नामजद आरोपितों को गिरफ्तारी में लापरवाही बरत रही हैं। अभियुक्तों द्वारा सुलह करने का दबाव बनाया जा रहा है। बताया कि वह अपनी लड़की आरती की शादी पन्नूगंज थाना क्षेत्र के कसारी गांव निवासी सुनील के साथ इसी वर्ष किए थे। आरोप है कि दहेज के खातिर ससुराल वालों ने 31 अगस्त को आरती की हत्या कर दी। इस मामले में पन्नूगंज थाने में उसके पति सुनील, ससुर रामजी, सास शारदा, ननद व ननदोई सहित अन्य के खिलाफ नामजद मुकदमा पंजीकृत है।
विज्ञापन

बावजूद इसके पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं कर रहीं है। वहीं एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष राजकुमार सोनी ने एसपी से हत्यारों की तत्काल गिरफ़्तारी की मांग की। कहा कि आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं होने तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। इस मौके पर शिवप्रकाश यादव, शशि सिंगला, सलाहकार सुदामा विश्वकर्मा, जिला सचिव धीरेन्द्र सोनी, मोती लाल, अजय सिंह, अजय सिंह, कन्हैया सिंह, राजू सिंह, लल्ले सोनी, नीरज विश्वकर्मा, जगदीश सिंह, बब्बन सिंह, अवधेश, अविनाश सिंह, सतीश, महेंद्र प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed