फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Strict action will be taken on neglect of quality in construction work

Sonebhadra News: निर्माण कार्य में गुणवत्ता की अनदेखी पर होगी सख्त कार्रवाई

Mon, 26 Jun 2023 12:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jun 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
Strict action will be taken on neglect of quality in construction work
ओबरा। स्थानीय नगर व आसपास के गांवों में चल रहे विकास कार्यों का रविवार को डीएम चंद्र विजय सिंह ने निरीक्षण किया। नगर के वीआईपी चौराहे से शारदा मंदिर चौराहे तक बन रही सड़क, नाली व चोपन ब्लाक के अंतर्गत मीतापुर-करगरा मार्ग के निर्माण को गुणवत्तापूर्ण ढंग से करने का निर्देश दिया। डीएम ने ओबरा से बिल्ली सीसी रोड के संपर्क मार्ग के निरीक्षण के दौरान रोड की चौड़ाई को मौके पर नपवाकर देखा। गुणवत्तायुक्त सामग्री का उपयोग करने के लिए कहा। इसी प्रकार सीसी रोड के किनारे सीसी नाली के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। नाली निर्माण के पीसीसी कार्य को खोदवाकर देखा और उसमें उपयोग की गई सामग्री का जायजा लिया। रेड़िया में सीसी रोड चोपन से करगरा वाया मीतापुर संपर्क मार्ग के निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड की ओर से बनाई जा रही सड़क का पांच किमी का काम पूरा हो चुका है। शेष 2.3 किमी की सड़क को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। सीसी रोड के निर्माण के दौरान रिटर्निंग वाॅल न बनाने पर नाराजगी जताई। भूमि विवाद के कारण आ रही दिक्कत को दूर करने के लिए एसडीएम को निर्देशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed