फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Strict action will be taken against doing private practice

Sonebhadra News: प्राइवेट प्रैक्टिस करने पर होगी सख्त कार्रवाई

Tue, 18 Feb 2025 11:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
Strict action will be taken against doing private practice
शासन के निर्देश पर जिले में डॉक्टरों की प्राइवेट प्रैक्टिस पर रोकथाम के लिए प्रक्रिया तेज हो गई है। डीएम ने मंगलवार को बैठक कर संबंधितों को जरूरी निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिले के कई सरकारी अस्पतालाें में कार्यरत चिकित्सक निजी अस्पतालों में प्रैक्टिस कर रहे हैं। इसमें आंख सर्जन, बाल रोग विशेषज्ञ, हड्डी रोग विशेषज्ञ, एनेस्थिसिया सहित अन्य शामिल हैं। ऐसे लोगों पर अब शिकंजा कसने की तैयारी है।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर मंगलवार को डीएम बद्रीनाथ सिंह ने सतर्कता समिति की बैठक ली। बैठक में जिले में संचालित मेडिकल काॅलेज और राजकीय अस्पतालों में कार्यरत चिकित्सक, चिकित्सा शिक्षकों के प्राइवेट प्रैक्टिस की पुष्टि होने पर कड़ी कार्रवाई के लिए शासन को संस्तुति प्रेषित किए जाने पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने सीएमओ को निर्देशित किया गया कि निरंतर भ्रमण करते रहें। ऐसा कोई प्रकरण पाया जाता है तो विधिक कार्रवाई के लिए समिति के समक्ष प्रस्तुत करें। बैठक में एसपी अशोक कुमार मीणा, मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एसके सिंह, सीएमओ डॉ. अश्वनी कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed