फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Stress over the disappearance of Dr. Ambedkar statue in Kasaya art, ASP calls for new from Chunar

कसया कला में डॉ. आंबेडकर प्रतिमा गायब होने से तनाव, एएसपी ने चुनार से नई मंगवाई

Thu, 28 Jan 2021 05:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jan 2021 05:56 PM IST
विज्ञापन
Stress over the disappearance of Dr. Ambedkar statue in Kasaya art, ASP calls for new from Chunar
केकराही। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के कसयां कला गांव में लगी संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा बुधवार की रात में अचानक गायब हो गई। बृहस्पतिवार की सुबह जब लोगों को इसकी जानकारी हुई तो आक्रोश फैल गया। इसी बीच किसी ने मामले की जानकारी पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह ने लोगों को समझाकर शांत कराया। कहा कि तत्काल नई प्रतिमा स्थापित की जाएगी। उन्होंने रुपये देकर गांव के ही कुछ लोगों को चुनार प्रतिमा लाने के लिए भेज दिया। शाम तक स्थिति सामान्य हो गई।
विज्ञापन

कसयां कला गांव के बीच में ही डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित की गई है। वहां काफी लोगों का आना जाना होता है। बृहस्पतिवार की सुबह जब गांव के कुछ लोग वहां गए तो प्रतिमा नहीं थी। थोड़ी ही देर में यह बात गांव के अधिसंख्य लोगों तक पहुंच गई और लोग आक्रोशित हो उठे। तभी किसी ने जानकारी पुलिस को दी। मौके पर डायल 112 पुलिस के साथ ही एएसपी ओपी सिंह व सदर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अंजनी कुमार राय ने पहुंचकर लोगों को समझाया। 1500 रुपये देकर प्रतिमा मंगवाया। तीन हजार रुपये निवर्तमान प्रधान ने भी दिया। एएसपी ने कहा कि यह शरारती तत्व का काम है। जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा। गांव में स्थिति सामान्य है। नई प्रतिमा मंगवा ली गई है और जल्द ही स्थापित करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed